

Bihar Government Transfers 83 Officers: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 56 अधिकारियों और गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 27 पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। देर रात लिए गए इस फैसले से पूरे सरकारी तंत्र में हलचल मच गई है।
बिहार राज्य में तबादले के बाद लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:
राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग और अभिनव कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
अभिषेक कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, सुवीर रंजन को जल संसाधन विभाग तथा अविनाश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
अनिल कुमार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) होंगे।
जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिलों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं:
बंदोबस्त पदाधिकारी: नीरज कुमार को शेखपुरा, प्रभात कुमार को मुंगेर, शंकर शरण ओमी को पूर्णिया और संदीप कुमार को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वरीय उप समाहर्ता रीतु रानी (गोपालगंज), अमित विक्रम बैना (रोहतास), निखिल कुमार (सहरसा) और निधि राज (पश्चिम चंपारण) को नई जिम्मेदारी मिली है।
SDO: संतोष कुमार गोपालगंज के नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) होंगे, जबकि पूजा कुमारी को समस्तीपुर के रोसड़ा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है:
सोन कुमार राय को पटना शहर का नया पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
उमेश्वर चौधरी फुलवारीशरीफ, प्रेमचंद सिंह छपरा सदर, सुशील कुमार आरा सदर और प्रशांत कुमार बेगूसराय सदर के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाए गए हैं।
पोलस्त कुमार को महुआ (वैशाली) और गुलशन कुमार को रेल गया में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर और गोरख राम को डुमरांव का SDPO बनाया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने 2024 और 2025 बैच के युवा पुलिस अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अभिनव कुमार को वजीरगंज (गया), पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज (सुपौल), पवन कुमार को वीरपुर (सुपौल) और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) का प्रभार दिया गया है। सरकार के इस कदम को जिलों और विभागों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।