Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार

Prashant Kishor Patna Poster War: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज और प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगे। भाजपा ने पोस्टर में 'धन सुराज' लिखकर राजनीतिक हमला किया गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 16, 2026 | 01:07 PM

पटना में लगे पोस्टर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Patna Poster War: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए अब पार्टियां पोस्टर वॉर पर उतर आई है। पटना में जगह-जगह जन-सुराज पार्टी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना में कई जगहों पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में जन सुराज को “धन सुराज” कहा गया है और पार्टी व उसके नेतृत्व के कार्टून दिखाए गए हैं।

पोस्टर में एक नारा भी लिखा हुआ है – “केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है।” इस पोस्टर में ऐसा दिखाया गया है कि यह बांकीपुर की जनता द्वारा लगाया गया है, क्योंकि पोस्टर में “सौजन्य: बांकीपुर की जनता” लिखा हुआ है। इससे यह संदेश मिलता है कि इस क्षेत्र के लोगों ने प्रशांत किशोर को नकार दिया है।

पटना शहर में लगे पोस्टर

इस पोस्टर में प्रशांत किशोर की छवि दिखाई गई है। इसमें वे सफेद टोपी पहने नजर आ रहे है। हाथ में उनके नोटों की गड्डी है और एक बैग है, जिसमें लिखा है, “वोट नहीं, नोट चाहिए।” साथ ही उनके कपड़ों में धन-सुराज का टैग भी लगा हुआ है। शहर भर में लगे इस पोस्टर ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। माना जा रहा है कि यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा लगाए गए है। पटना शहर में लगे यह पोस्टर अब चर्चा का विषय बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?

दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Patna, Bihar: Posters targeting Jan Suraaj Party candidate Prashant Kishor have appeared at several locations in Patna ahead of the Bankipur Assembly by-election. The posters refer to Jan Suraaj as “Dhan Suraaj” and feature caricatures of the party and its leadership. pic.twitter.com/8rN1qjG8lU — IANS (@ians_india) July 16, 2026

के.सी. सिन्हा ने थामा भाजपा का हाथ

बांकीपुर उपचुनाव के लिए अब पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर को निशाना बना रही है। बता दें, कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद बांकीपुर उपचुनाव से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें – बांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?

आपको जानकारी दें, कि बुधवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में भाजपा जन-सुराज की पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। जन-सुराज और प्रशांत किशोर को कमजोर करने के लिए नेताओं को अपने पाले में लाने के बाद, अब भाजपा पोस्टरों के जरिए उन्हें कमजोर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन के साथ-साथ गोपाल सिंह (मनेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी), विनीता बिट्टू सिंह (पूर्व मेयर प्रत्याशी), डॉ. किशोर कुमार, ब्रज किशोर सिन्हा, ब्रह्मदेव मांझी, सुनील यादव, राजू यादव, रंजीत सिंह, राम बाबू यादव, शुभम सिंह, मंटू राय और साधु समेत कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए है।

Bankipur bypoll poster war prashant kishor jan suraj patna bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 01:07 PM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Jan Suraaj Party
  • Patna News
  • Prashant Kishor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.