बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को सपोर्ट करने जाएंगे अखिलेश, राहुल-तेजस्वी के साथ करेंगे ‘कदमताल’
Bihar में चल रही महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' को अब एक नई ऊर्जा और एक राष्ट्रीय नेता का समर्थन मिलने वाला है। कयास है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल यानी 30 अगस्त को इसमें शामिल हो सकते हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अखिलेश यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Voter Adhikar Yatra: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, जिससे ‘इंडिया’ गठबंधन की एकजुटता का एक बड़ा और स्पष्ट संदेश जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि वह 30 अगस्त को या आखिरी दिन यानी 1 सितंबर को इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
अखिलेश यादव का इस यात्रा में शामिल होना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक गहरी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश और बिहार, दोनों ही हिंदी भाषी पट्टी के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य हैं। इन दोनों राज्यों के प्रमुख युवा नेताओं- राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव- का एक मंच पर आना, यह दर्शाता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन अब केवल बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जमीन पर उतरकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
अखिलेश की भागीदारी के क्या हैं मायने
यह कदम भाजपा के उस नैरेटिव का सीधा जवाब है, जिसमें वह ‘इंडिया’ गठबंधन को बिखरा हुआ और नेतृत्वविहीन बताती है। अखिलेश की भागीदारी से गठबंधन को न केवल बिहार में, बल्कि पूरे उत्तर भारत में एक मजबूत राजनीतिक आधार मिलेगा। यह दिखाता है कि क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों की सीमाओं से बाहर निकलकर एक व्यापक राष्ट्रीय लड़ाई के लिए एकजुट हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
ब्रेकिंग न्यूज़ 30 अगस्त यानि परसों अखिलेश जी बिहार में राहुल जी और तेजस्वी जी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे जब तक केंचुआ को लाइन पर नहीं ला देंगे तब तक संघर्ष जारी रहेगा pic.twitter.com/2m7SzrCRGN — Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) August 28, 2025
‘वोट चोरी’ के मुद्दे को और मिलेगा बल
यह यात्रा मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है, जिसे विपक्षी दल ‘वोट चोरी’ बता रहे हैं। अखिलेश का इसमें शामिल होना इस आरोप को और बल देगा और यह संदेश देगा कि यह लड़ाई सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।
यह भी पढ़ें: पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
राहुल, तेजस्वी के साथ अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग पर निशाना साधते रहे हैं। इन तीनों नेताओं का एक साथ आना यह भी दर्शाता है कि विपक्षी दल अब युवा चेहरों को आगे रखकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहते हैं। उनका संयुक्त अभियान आगामी चुनावों में भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
