‘अवध से भाजपा को हटाया, मगध से भी हटाएंगे’, बिहार पहुंचते ही दहाड़े अखिलेश यादव-Video
Akhilesh Yadav News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से उन्होंने कहा अवध से भाजपा को हटाने के बाद मगध में भाजपा को हराएंगे।
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी, अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार में उत्तर भारत के तीन बड़े राज नेता इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी तो पहले से ही यात्रा कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिहार का रुख किया है। बिहार में एक बार अखिलेश यादव और राहुल गांधी साथ दिखेंगे।
वोट चोरी और वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ पिछले 11 दिनों से चल रही है। यात्रा तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता बारी-बारी से शामिल होकर अपना वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी एकता संबल देने का काम कर रहे हैं।
पटना एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव
वहीं वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को बिहार पहुंच गए। पटना एयरपोर्ट शाम को अखिलेश यादव पहुंचे। सपा सुप्रीमो को रिसीव करने राजद सांसद संजय यादव पहुंचे थे। कल वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के बाद छपरा में इंडिया गठबंधन की जनसभा को अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित; राहुल गांधी के दावे में कितनी सच्चाई?
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की
NEET आंदोलन पर महाराष्ट्र कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च, हर्षवर्धन सपकाल समेत कई नेता गिरफ्तार
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव पहुंच गए हैं, कल वो छपरा में रैली में शामिल होंगे। pic.twitter.com/6ikNl2NNTF — Luffy (@luffyspeaking) August 29, 2025
‘अवध के बाद भाजपा को मगध से हटाएंगे’
एयर पोर्ट पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अवध से हम लोगों ने बाहर किया भाजपा को। अब मगध के लोगों की जिम्मेदारी है भाजपा को बाहर करने की। अवध से हटाया है भाजपा को मगध से भी हटेगी। बिहार की जनता ने वोट अधिकार यात्रा को भरपूर समर्थन दिया है। इस बार बिहार की जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही है। इन्होंने संविधान का हनन किया है। खुशी है कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी ने यात्रा निकाल वोट का अधिकार बचाने का काम किया है।
अवध से बीजेपी को हटाया है, मगध से भी हटाएंगे🔥 ~अखिलेश यादव, सपा मुखिया pic.twitter.com/TFj9lLvqCU — Luffy (@luffyspeaking) August 29, 2025
ये भी पढ़ें- ‘खुद मोदी ने सोनिया गांधी के लिए ‘जर्सी गाय’…’, तारिक अनवर ने BJP को दिखाया आईना
गांधी मैदान में होगी महागठबंधन की बड़ी रैली
बता दें कि 31 अगस्त तक राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोट अधिकार यात्रा चलेगी। इसके बाद एक दिन का ब्रेक रहेगा। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली होगी। इस रैली में देश भर से इंडिया गठबंधन के बड़े नेता आएंगे। इसी रैली में तेजस्वी यादव को महागठबंधन सीएम का फेस घोषित कर सकती है।
