Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिड-डे मील के खाने में मिला गिरगिट…फिर भी बच्चों को परोसा, 84 मासूम पहुंचे अस्पताल तो मचा हड़कंप

बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है, जहां जनपद के पिपारिया खंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में मिड-डे मील का खाना ने से 84 बच्चे बीमार हो गए। इस मामले से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 25, 2025 | 10:17 AM

अस्पताल में भर्ती बच्चे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना/लखीसराय: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है, जहां जनपद के पिपारिया खंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में मिड-डे मील का खाना ने से 84 बच्चे बीमार हो गए। इस मामले से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़ा था, उसके बावजूद रसोई कर्मचारियों ने कीड़ा निकालकर दाल परोस दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने के निर्देश दिये हैं। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर 84 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कक्षा 8वीं की छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि खाने में गिरगिट मिला। उसी खाने को खाकर सभी बच्चे बिमार हुए हैं। शिक्षक अजय सर ने कहा कि किसी को मत बताना। तब मैंने कहा कि हम मर जाएंगे तो आप कुछ करेंगे क्या। फिर सर ने कहा कि घर चले जाओ, वहां जाकर खाना खा लेना।

सम्बंधित ख़बरें

मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड के अंदर घुसा बैल, पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान, देखें VIDEO

गैस संकट के बीच नासिक का फैसला: स्कूलों के मिड-डे मील पर नहीं पड़ेगा असर, 1.15 लाख छात्रों को राहत

नई सरकार का ‘पावर फॉर्मूला’ तय! राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ेगा सियासी तापमान, किसे मिलेगा कौन सा पद?

बिमार पड़े सभी बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टर राकेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ, और डॉक्टर हरदीप बगेरिया ने बच्चों का चेकअप किया। जांच में 10 बच्चों में फूड प्वाइजन के लक्षण मिले हैं। अन्य बच्चों को चेकअप के बाद घर भेज दिया गया। वहीं एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और शिक्षा पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। बच्चों के लिए बिस्किट और पानी की व्यवस्था की गई।

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

जिला शिक्षा अधिकारी यदुवंश राम के अनुसार बच्चों ने दोपहर 12 बजे भोजन किया था। उन्होंने देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य जताया। डॉक्टरों का कहना है कि 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है। डीईओ यदुवंश राम ने कहा कि बच्चे 12 बजे के आसपास एमडीएम खाए। इसके बाद काफी देर के बाद बीमार पड़ने की जानकारी मिलना आश्चर्यजनक है। बच्चे बीमार कम पड़े हैं, उनमें घबराहट ज्यादा है। सदर अस्पताल के डीएस डा. राकेश कुमार ने कहा कि फुड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चे अस्पताल पहुंचे।

84 children fall ill after eating mid day meal in lakhisarai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 10:17 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Mid-Day Meal Scheme
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.