Bihar Mantrimandal List: सुशासन बाबू नीतीश के मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार, अमीरी भी खूब छाई

Bihar Mantrimandal List 2025: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं। हालांकि, सुशासन बाबू के नाम से प्रसिद्ध नीतीश के मंत्रिमंडल में दागी नेताओं की कमी नहीं है।
12 out of 26 ministers of Sushasan Babu are tainted
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति नेता। इमेज-सोशल मीडिया।
Updated on

Bihar Cabinet Ministers List 2025: बिहार के इतिहास में 20 नवंबर 2025 की तारीख स्वर्णिम बन गई। नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने फिर कमान संभाली। नीतीश के नए मंत्रिमंडल में 26 मंत्री हैं। भाजपा कोटे से 14, जदयू से 8, लोजपा (आर) से 2, हम से 1 और आरएलएसपी से 1।

इस मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे हैं। इनमें 3 महिलाएं हैं। इनका नाम- रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, लेशी सिंह है। एक नया चेहरा जमा खान भी हैं। चुनावी हलफनामों के अनुसार इन मंत्रियों में 23 मंत्री करोड़पति (90%+) हैं। 12 पर आपराधिक केस (46%)। BJP में ज्यादा क्लीन इमेज के नेता हैं। जदयू में ज्यादा दागी हैं। BJP के 14 मंत्रियों में 8 दागी (57%), JDU के 8 में 5 (62%) केस दर्ज हैं। नीतीश के मंत्रियों में अमीरी भी छाई है (कुल संपत्ति 1,500 करोड़ रुपये से अधिक)।

किस मंत्री पर कितने केस और संपत्ति कितनी?

नीतीश कैबिनेट में मंत्री सम्राट चौधरी पर 2 आपराधिक केस, 11. 35 करोड़ की संपत्ति। विजय कुमार सिन्हा पर केस नहीं, संपत्ति 11.62 करोड़। विजय कुमार चौधरी पर केस नहीं,संपत्ति 2.12 करोड़। बिजेंद्र यादव पर केस नहीं, संपत्ति 2.24 करोड़। श्रवण कुमार पर केस नहीं, संपत्ति 3.77 करोड़। मंगल पांडे पर केस नहीं, संपत्ति 1.53 करोड़। डॉ. दिलीप जायसवाल पर 3 केस, संपत्ति 3.89 करोड़। अशोक चौधरी पर केस नहीं, संपत्ति 2.23 करोड़। लेशी सिंह पर केस नहीं, संपत्ति 2.23 करोड़। मदन सहनी पर एक केस, संपत्ति 3.85 करोड़। नितिन नवी पर 5 केस, संपत्ति 3.07 करोड़। रामकृपाल यादव पर 2 केस, संपत्ति 3.51 करोड़। संतोष सुमन पर 2 केस, संपत्ति 2.57 करोड़। डॉ. सुनील कुमार पर 6 केस, संपत्ति 17.54 करोड़।

इनका कैसा है इमेज और कितनी संपत्ति?

एमडी जमा खान पर 1 केस, संपत्ति 1.58 करोड़। संजय सिंह टाइगर पर केस नहीं, संपत्ति 31 लाख, अरुण शंकर प्रसाद पर एक केस, संपत्ति 3.09 करोड़। सुरेंद्र मेहता पर केस नहीं, संपत्ति 98 लाख, लखेंद्र कुमार रौशन पर केस नहीं, संपत्ति 1.64 करोड़, रमा निषाद पर 2 केस, संपत्ति 31.86 करोड़, नारायण मेहता पर केस नहीं, संपत्ति 2.92 करोड़। श्रेयसी सिंह पर केस नहीं, संपत्ति 7.63 करोड़। प्रमोद कुमार पर 2 केस, संपत्ति 6.67 करोड़, संजय कुमार पर केस नहीं, संपत्ति 3.62 करोड़, संजय कुमार सिंह पर 2 केस, संपत्ति 7.5 करोड़, दीपक प्रकाश पर केस नहीं, संपत्ति अभी उपलब्ध नहीं।

सोर्स- माई नेता।

Navbharat Live
navbharatlive.com