Yamaha YZF-R2 ने भारत में मारी एंट्री, 26.5 PS पावर और सिर्फ 149kg वजन, जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ

Yamaha Bikes: अगर आपको स्पोर्ट्स बाइक पसंद है तो भारतीय राइडर्स के लिए Yamaha ने बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी नई Yamaha YZF-R2 को ग्लोबल डेब्यू के साथ लॉन्च कर दिया है।
Yamaha YZF-R2 makes its entry in India weighs just 149 kg
Yamaha YZF-R2 में कौन से खास फीचर्स है।Source. Social Media
Published on
Updated on

Yamaha YZF-R2 launch: अगर आपको स्पोर्ट्स बाइक पसंद है तो भारतीय राइडर्स के लिए Yamaha ने बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें कि कंपनी ने भारत में अपनी नई Yamaha YZF-R2 को ग्लोबल डेब्यू के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 2,30,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसको लेकर खास बात यह है कि YZF-R2 कंपनी की 200cc कैटेगरी में नई पेशकश है और इसे हल्के वजन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है।

इस तीन वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में आने वाली इस बाइक में सेगमेंट का पहला बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर भी दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि बाइक को सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि राइडिंग टेक्नोलॉजी के मामले में भी खास बनाने की कोशिश की जा रही है।

149kg वजन और नया 204cc इंजन

YZF-R2 के बारे में बताए तो इसको बिल्कुल नए हाई-टेंसाइल स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम पर तैयार किया गया है। जिसका कुल वजन महज 149kg है वहीं कंपनी अपने सेगमेंट में सबसे हल्का बताती है। वहीं हल्का चेसिस बाइक को तेज कॉर्नरिंग और बेहतर हैंडलिंग में मदद करता है। इसके साथ ही बाइक में पावर के लिए नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन में फिंगर फॉलोअर रॉकर आर्म और डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

R-सीरीज वाला एग्रेसिव लुक और शानदार फीचर्स

इस बाइक के डिजाइन को देखे तो इस मामले में YZF-R2 को यामाहा की R-सीरीज से प्रेरित शार्प सुपरस्पोर्ट लुक दिया गया है। इसमें कॉम्पैक्ट बाय-फंक्शनल LED हेडलाइट, डुअल LED पोजीशन लाइट्स और R1 से प्रेरित ब्लॉक-स्टाइल LED टेललाइट दी गई है। फ्रंट फेयरिंग का डिजाइन R9 की एयरोडायनामिक्स से प्रेरित है। वहीं बाइक में 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, 37mm USD फ्रंट फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसके साथ ही Yamaha Ride Control के जरिए Street, Sport और Rain जैसे तीन राइडिंग मोड भी शामिल किए गए है।

Yamaha YZF-R2 makes its entry in India weighs just 149 kg
कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? इन 3 मौकों पर मिल सकती है सबसे सस्ती डील, जानें कौन सा समय है बेस्ट

तीन वेरिएंट, पांच रंग और खास YZF-R2M

बेस YZF-R2 को Metallic Black और Dark Bluish Gray में पेश किया गया है। वहीं दूसरा वेरिएंट बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर के साथ Matte White Pearl और Racing Blue रंगों में आता है। इसके साथ ही टॉप-स्पेक YZF-R2M को Metallic Gray कलर में उतारा गया है। R2M में एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क, रियर शॉकर, क्लच और ब्रेक लीवर के साथ फॉक्स सुएड सीट, सिल्वर स्विंगआर्म और प्रीमियम फिनिश मिलती है।

Yamaha को R-सीरीज से बड़ी उम्मीद

बता दें कि लॉन्च पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन हाजिमे आओता ने कहा, "YZF-R2 का लॉन्च यामाहा की दीर्घकालिक विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। YZF-R2 केवल किसी नए सेगमेंट में प्रवेश मात्र नहीं है; यह उन राइडर्स के लिए तैयार की गई मोटरसाइकिल है जो यामाहा R-सीरीज़ की मूल भावना के प्रति प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम भारत में अपने R-सीरीज़ ग्राहकों के भरोसे और प्यार के लिए दिल से आभारी हैं। इसी वजह से R-सीरीज़ आज देश में यामाहा की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल रेंज बन पाई है। आज भारतीय सड़कों पर 10 लाख से भी ज़्यादा R-सीरीज़ बाइक्स दौड़ रही हैं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com