

Yamaha R2 Launch: Yamaha ने भारतीय बाइक बाजार में अपनी नई R2 सुपरस्पोर्ट बाइक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और इसे सिर्फ 10,000 रुपए की रकम देकर बुक किया जा सकता है। वहीं खास बात यह है कि बुकिंग के बाद अगर ग्राहक अपना फैसला बदलता है तो पूरी बुकिंग राशि वापस मिल जाएगी। जानकारी में बताया जा रहा है कि Yamaha R2 को भारत में 27 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाना है।
Yamaha ने जानकारी दी है कि R2 की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लॉन्च के बाद बाइक की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। अगर किसी वजह से ग्राहक बुकिंग कैंसिल करता है तो 10,000 रुपए की पूरी रकम ग्राहक को वापस की जाएगी। वहीं कंपनी बताती है कि रिफंड की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 के बाद शुरू होगी। वहीं यह रणनीति उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो बाइक लॉन्च होने से पहले ही अपनी यूनिट सुरक्षित करना चाहते हैं। लेकिन कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आने की उम्मीद है।
Yamaha R2 के बारे में बताए तो इसका इंजन की सटीक क्षमता अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स और मौजूदा चर्चाओं में सामने आया है कि इसमें 200cc से थोड़ा बड़ा सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। बाइक का पावर आउटपुट करीब 25 bhp रहने की उम्मीद है। वहीं परफॉर्मेंस के साथ Yamaha वजन को भी नियंत्रण में रखने की कोशिश कर सकती है। कम वजन बाइक की हैंडलिंग और एक्सीलरेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। तुलना करें तो KTM RC 200 का वजन करीब 160 किलोग्राम और Hero Karizma XMR का वजन 163.5 किलोग्राम है।
Yamaha R2 को मौजूदा R15 के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा। कंपनी इसे अपनी स्पोर्ट्स बाइक रेंज में R15 से ऊपर जगह देगी। फिलहाल R15 की कीमत करीब 1.57 लाख से 1.98 लाख के बीच है। वहीं कंपनी अपनी मौजूदा R15 लाइन-अप को भविष्य में छोटा कर सकती है। R15 M और तीसरी पीढ़ी पर आधारित R15 S को धीरे-धीरे बंद किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Yamaha R2 का प्रोडक्शन भारत में किया जाएगा और यहां बनी बाइक को दूसरे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख से 2.20 लाख के बीच हो सकती है। लेकिन आधिकारिक कीमत का ऐलान अभी बाकी है। वहीं लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hero Karizma XMR और KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा। अगर Yamaha हल्के वजन, करीब 25 bhp पावर और आक्रामक डिजाइन के साथ R2 उतारती है तो यह R15 से ऊपर जाने वाले युवाओं के लिए एक दिलचस्प विकल्प बन सकती है।