

Biggest Discounts on Cars: नई कार खरीदते समय सिर्फ पसंदीदा मॉडल और बजट तय करना ही काफी नहीं होता है। इस बात का भी ग्राहकों को पता होना चाहिए कि कार के लिए कौन सा समय सबसे सही होता है। क्योंकि यह छोटा सा फैसला आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकता है। बता दें कि सही समय पर कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और दूसरी सुविधाओं का फायदा मिल सकता है। ऐसे में सवाल है कि मंथ एंड, फेस्टिव सीजन या फिर ईयर एंड इनमें से कौन सा समय कार खरीदने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है?
अगर आप उन लोगों में से है जो पहले से ही अपने कार का मॉडल, इंजन और वेरिएंट तय कर चूके है तो महीने के आखिरी कुछ दिन आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसकी बड़ी वजह डीलर का मंथली सेल्स टारगेट होता है। टारगेट पूरा करने के लिए डीलर आखिरी दिनों में अतिरिक्त कार बेचने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में ग्राहक कीमत, एक्सेसरीज या एक्सचेंज बेनिफिट को लेकर बेहतर बातचीत कर सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर डीलर महीने के अंत में बड़ा डिस्काउंट दे। साथ ही यह बी हो सकता है कि आपकी पसंदीदा कार का कलर या वेरिएंट का आपके हिसाब का स्टॉक में ना हो।
देखा गया है कि नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान ऑटो कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए कई ऑफर्स पेश करती हैं। वहीं इस दौरान कार खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज और स्पेशल एडिशन जैसे फायदे मिल सकते हैं। वहीं फेस्टिव सीजन में कारों की उपलब्धता भी आमतौर पर अच्छी रहती है। लेकिन ज्यादा डिमांड के कारण फेमस मॉडल के कुछ वेरिएंट पर वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो जाता है। इसलिए सिर्फ ऑफर देखकर फैसला करने के बजाय ऑन-रोड कीमत की तुलना करना सही रहेगा।
अगर आप उन लोगों में से है जो ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाना चाहते है तो दिसंबर आपके लिए सबसे अहम महीना बन सकता है। क्योंकि साल खत्म होने से पहले डीलर पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहते हैं जबकि कंपनियां अपने सालाना बिक्री लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करती हैं। इसी वजह से दिसंबर में डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट काफी अच्छे मिल जाते है। लेकिन यहां एक बड़ा समझौता भी है। दिसंबर में खरीदी गई कार का मैन्युफैक्चरिंग ईयर पुराना हो सकता है जिसका असर भविष्य की रीसेल वैल्यू पर पड़ सकता है। इसके अलावा पसंदीदा कलर या वेरिएंट का स्टॉक भी कम हो सकता है।
सलाह दी जाती है कि अगर आपका लक्ष्य सबसे बड़ा डिस्काउंट है तो दिसंबर बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा ऑफर्स और विकल्प चाहिए तो फेस्टिव सीजन पर नजर रखना सही होगा। वहीं मॉडल और वेरिएंट पहले से तय है और कीमत पर मोलभाव करना चाहते हैं तो महीने का आखिरी हफ्ता भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।