

Kia New SUV: Kia India अपने कार पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। जिसमें कंपनी ने 2030 तक भारतीय बाजार में 10 मॉडल पेश करने का लक्ष्य बनाया है। इस योजना के तहत दो नए मॉडल चर्चा में अभी से आने लगे है जो कॉम्पैक्ट SUV और बड़ी फैमिली कार के बीच मौजूद विकल्पों की कमी को पूरा कर सकते हैं। Autocar India और Autocar Professional की रिपोर्ट बताती है रि कंपनी एक B-सेगमेंट SUV लाने की योजना बना रही है जबकि दूसरे C-सेगमेंट मॉडल का अभी मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं दोनों की लॉन्चिंग 2028 से 2029 के बीच हो सकती है लेकिन इनके नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Kia की नई B-सेगमेंट SUV करीब 4.2 मीटर लंबी हो सकती है। इसे मौजूदा मॉडल लाइनअप में Sonet और Seltos के बीच रखा जा सकता है लेकिन हालिया रिपोर्टिंग में Syros और Seltos के बीच के अंतर को भी एक अहम वजह बताया गया है।
वहीं इस मॉडल का संबंध अगली जनरेशन की Hyundai Bayon से होने की संभावना जताई जा रही है। पर फिर भी Kia ने इस संभावित साझेदारी की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट में इसे Maruti Suzuki Victoris जैसी गाड़ियों के मुकाबले उतारने की संभावना को देखा जा रहा है।
Kia भारत में अलग-अलग तरह के पावरट्रेन विकल्पों पर काम कर रही है। जिसमें कंपनी ने फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल विकसित करने की योजना की पुष्टि की है। ऐसे में नई SUV में CNG विकल्प मिलने की संभावना दिलचस्प है लेकिन इस खास मॉडल के लिए इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इसी तरह पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड इंजन के संभावित विकल्पों की चर्चा है। जिसमें ग्राहकों के लिए इसका मतलब यह हो सकता है कि भविष्य में उन्हें अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग विकल्प मिल सकेंगे। लेकिन अभी के लिए इंजन की क्षमता और उपलब्ध वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है।
Kia एक नए C-सेगमेंट मॉडल पर भी विचार कर रही है। इसे Seltos और Sorento के बीच जगह मिल सकती है। यह SUV हो सकती है या MPV यानी ऐसी कार जिसमें परिवार और यात्रियों के लिए ज्यादा उपयोगी केबिन स्पेस होती है। वहीं कंपनी ने अभी इसके बॉडी स्टाइल और इंजन विकल्पों पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। लेकिन रिपोर्ट बताती है कि B-सेगमेंट मॉडल को लॉन्च के लिए मंजूरी मिल चुकी है जबकि C-सेगमेंट मॉडल अभी मूल्यांकन के चरण में है।
देखा जा रहा है कि Kia ने 2030 तक भारत में सालाना 4.1 लाख कारों की बिक्री और 7.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य बना रही है। इसमें कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अनंतपुर प्लांट में एक और असेंबली लाइन लगाने पर भी विचार कर रही है। ऐसे में अगर ये योजनाएं आगे बढ़ती हैं तो नए मॉडल Kia को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इनकी कीमत, लॉन्च डेट और अंतिम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी बाकी है।