महिंद्रा ला रहा है ऐसी 2 SUVs जो पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में भी मचाएंगी धमाल

Mahindra Launching Two New SUVs: महिंद्रा एंड महिंद्रा 2027 में अपनी दो नई SUV, Vision S और Vision SXT लॉन्च करने की तैयारी में है, जो नए NU_IQ प्लेटफॉर्म और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होंगी।
Mahindra is bringing two SUVs that will make a splash not only in petrol and diesel variants but also in electric and hybrid versions.
Mahindra Vision S ( Source- Mahindra )
Updated on

Mahindra Launching Two New SUVs Vision S and Vision SXT: भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले समय में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने साल 2027 के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत वह भारतीय बाजार में अपनी दो नई और दमदार SUV लॉन्च करने जा रही है।

इन नई गाड़ियों के नाम Mahindra Vision S और Mahindra Vision SXT बताए जा रहे हैं। इन मॉडलों के आने से न केवल ग्राहकों को नए विकल्प मिलेंगे, बल्कि बाजार में टाटा मोटर्स जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

क्या है नया NU_IQ प्लेटफॉर्म?

महिंद्रा की इन दोनों नई SUVs की सबसे बड़ी खासियत इनका 'NU_IQ' मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म होगा। यह प्लेटफॉर्म हाल ही में पेश किए गए Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT कॉन्सेप्ट मॉडलों की आधारशिला है।

यह एक बहुमुखी प्लेटफॉर्म है जो पेट्रोल, डीजल (ICE), इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड जैसे कई तरह के इंजन विकल्पों को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसका मतलब है कि महिंद्रा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को हर श्रेणी में विकल्प प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को भी सपोर्ट करता है, जो ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन फीचर साबित होगा।

Mahindra Vision S में क्या है फीचर्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra Vision S को कंपनी की बेहद लोकप्रिय 'Scorpio-N' फैमिली का हिस्सा माना जा रहा है। यह एक सब-4 मीटर SUV होगी, जिसका डिजाइन काफी मजबूत और बॉक्सी रखा गया है। इसके डिजाइन में ऊंची छत, सीधी बॉडी, गोल LED हेडलाइट्स और आधुनिक फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाई गई कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज शायद प्रोडक्शन मॉडल में न मिलें, लेकिन इसका लुक काफी दमदार रहने वाला है। इसके इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील और स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें दी जा सकती हैं।

Mahindra Vision SXT में क्या है फीचर्स?

वहीं, Mahindra Vision SXT एक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के रूप में पेश की जाएगी। कंपनी ने हाल ही में इसके डिजाइन का पेटेंट भी दाखिल किया है। इसका लुक काफी आक्रामक और ऑफ-रोडिंग स्टाइल वाला होगा, जिसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट और Y-शेप वाले LED DRLs दिए जा सकते हैं। इसमें वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

आधुनिक फीचर्स से होंगी लैस

ये दोनों SUVs तकनीक के मामले में काफी एडवांस होंगी। इनमें वैरिएबल रेशियो स्टीयरिंग, 5-लिंक रियर सस्पेंशन, एक्टिव डैम्पर्स और नया 'NU_UX' यूजर इंटरफेस जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। Vision S का प्रोडक्शन मॉडल 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com