ठंड में इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज और परफॉर्मेंस बचाने के अहम टिप्स, न भूले ये बात
Winter EV Care: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को अपनी कारों की देखभाल को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Winter Tips EV के लिए क्या होगी। (सौ. Freepik)
Battery Care For EV in Winters: भारत में सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मालिकों को अपनी कारों की देखभाल को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अक्सर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि अत्यधिक ठंड या गर्मी, दोनों ही स्थितियों में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पर सीधा असर पड़ता है। अगर इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो बैटरी रेंज कम होने के साथ-साथ कई तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं। यहां जानिए सर्दियों में EV कार मालिकों को कौन-कौन सी सावधानियां अपनानी चाहिए।
खुले में पार्किंग से बचें
ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कार को खुले में पार्क करना बैटरी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रात के समय तापमान तेजी से गिरता है, जिससे बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है और रेंज कम हो जाती है। ऐसे में कार को बार-बार चार्ज करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि EV को हमेशा शेड या बंद पार्किंग स्पेस में ही खड़ा किया जाना चाहिए ताकि बैटरी तापमान संतुलित रहे।
चार्जिंग बीच में बंद न करें
सर्दियों में बैटरी चार्जिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप कार को चार्ज करते समय बीच में ही चार्जिंग रोक देते हैं और फिर थोड़ी देर बाद दोबारा प्लग-इन करते हैं, तो इससे बैटरी की सेहत और रेंज दोनों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि “कार को पूरी तरह चार्ज करने के बाद ही इस्तेमाल करें।” यह आदत बैटरी लाइफ लंबे समय तक बेहतर बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
गोंदिया में बढ़ा ई-वाहनों का क्रेज, जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 1,285 इलेक्ट्रिक वाहन
कार को बार-बार पानी से धोने से बचें
सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार को बार-बार पानी से धोना जोखिम भरा हो सकता है। इससे कार के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंच सकता है, उन पर जंग लग सकती है या ज्यादा ठंडे क्षेत्रों में और भी गंभीर डैमेज हो सकता है। ऐसे में पानी की जगह वेट वाइपिंग एक बेहतर विकल्प साबित होती है।
ये भी पढ़े: 2026 में भारत में लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola-Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर
टाइमली सर्विसिंग बेहद ज़रूरी
अगर इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग समय पर नहीं होती, तो ठंड में समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। इसमें बैटरी रेंज घट जाना, चार्जिंग न टिकना, वाहन का अनियमित प्रदर्शन आदि शामिल हैं। समय पर सर्विसिंग न केवल कार की परफॉर्मेंस को बनाए रखती है बल्कि सर्दियों में खराबी की संभावना भी कम करती है।
वायरिंग का नियमित चेकअप कराएं
सर्दियों में छोटे जानवर जैसे चूहे, बिल्ली आदि वाहन के अंदर घुसकर वायरिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिक सिस्टम में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए ठंड के मौसम में अंतराल पर वायरिंग की जांच कराना बेहद ज़रूरी है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
