फोन चार्ज न होने पर अपनाएं ये ट्रिक, मिनटों में हो जाएगा सिस्टम ठीक

Smartphone ठीक से Charge नहीं हो रहा और चार्जिंग केबल ढीली पड़ रही है, तो कोई हार्डवेयर खराबी नहीं, बल्कि चार्जिंग पोर्ट में जमा धूल-मिट्टी या रेशों की वजह से हो सकता है। इसको ठीक किया जा सकता है।
फोन चार्ज न होने पर अपनाएं ये ट्रिक, मिनटों में हो जाएगा सिस्टम ठीक
Phone Charging Port को साफ करने का सही तरीका। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

अगर आपका स्मार्टफोन ठीक से चार्ज नहीं हो रहा या चार्जिंग केबल बार-बार ढीली पड़ रही है, तो घबराइए नहीं। यह कोई हार्डवेयर खराबी नहीं, बल्कि चार्जिंग पोर्ट में जमा धूल-मिट्टी या रेशों की वजह से हो सकता है। यह समस्या बेहद आम है और ज्यादातर यूजर्स इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स में ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे…

चार्जिंग पोर्ट की सफाई के लिए जरूरी सामान

  • लकड़ी की टूथपिक: सिर्फ लकड़ी की टूथपिक का इस्तेमाल करें, मेटल की कोई भी वस्तु जैसे पिन, सुई या पेपर क्लिप न इस्तेमाल करें।
  • टॉर्च: पोर्ट के अंदर जमा गंदगी को देखने के लिए।
  • कम्प्रेस्ड एयर (अगर उपलब्ध हो): हल्के दबाव में हवा फूंकने के लिए।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1. फोन को स्विच ऑफ करें

साफ करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले फोन को बंद कर दें ताकि किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक नुकसान न हो।

2. टॉर्च से देखें अंदर की स्थिति

टॉर्च की रोशनी में चार्जिंग पोर्ट को ध्यान से देखें। अगर आपको अंदर धूल, रुई या गंदगी दिखाई दे रही है, तो यही परेशानी की जड़ है।

3. टूथपिक से धीरे-धीरे सफाई करें

टूथपिक को धीरे से पोर्ट के अंदर डालें और बिना ज़्यादा दबाव डाले अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने की कोशिश करें।

4. कम्प्रेस्ड एयर का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास कम्प्रेस्ड एयर है, तो हल्के दबाव में पोर्ट पर स्प्रे करें। मुंह से फूंक मारने से बचें क्योंकि उससे नमी जा सकती है।

5. चार्जिंग चेक करें

सफाई के बाद चार्जिंग केबल लगाकर देखें। अगर चार्जिंग सही तरीके से शुरू हो जाती है, तो आपकी समस्या हल हो गई है।

क्या न करें

  • मेटल का कोई भी सामान इस्तेमाल न करें, इससे पोर्ट के पिन डैमेज हो सकते हैं।
  • पानी या लिक्विड क्लीनर का प्रयोग न करें, इससे फोन शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
  • ज़्यादा ज़ोर या झटके से साफ न करें, इससे पोर्ट पूरी तरह खराब हो सकता है।

ध्यान दें

चार्जिंग पोर्ट की नियमित सफाई से न सिर्फ आपका फोन बेहतर चार्ज होगा, बल्कि इसकी लाइफ भी लंबी होगी। ध्यान रखें, थोड़ी सी सावधानी आपकी बड़ी परेशानी दूर कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com