सर्दियों से पहले ये 5 काम गाड़ी के लिए हैं बेहद जरूरी, पूरे सीजन नहीं आएगी कोई परेशानी
सर्दियों के मौसम में गाड़ी में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं, लेकिन उससे पहले ही आपको कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए ताकि आपकी गाड़ी में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
- Written By: सिमरन सिंह
सर्दियों के मौसम में car का ख्याल रखना जरूरी हो जैतै है (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. सर्दियों के मौसम में कार में कई तरह की दिक्कत आती है और उसकी परफॉर्मेंस भी डाउन हो जाती है, लेकिन आप सर्दियों के मौसम के आने से पहले ही कुछ काम ऐसे हैं जो अपनी कार में करवा सकते हैं। जिससे इस मौसम के अंदर भी अच्छी परफॉर्मेंस बरकरार रहे और माइलेज भी कम न हो।
इंजन ऑयल और फिल्टर चेक
सर्दियों के मौसम के आने से पहले आपको अपने इंजन ऑयल को चेक करना है ताकि उसमें कोई गांठ या फिर गंदा तेल जमा न हो। इसके अलावा आप गाड़ी का इंजन ऑयल चेंज भी कर सकते हैं। साथ ही आपको फिल्टर को भी चेक करना है ताकि उसमें किसी तरह की गंदगी न फंसी हो जो आगे जाकर परेशानी का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़े: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में कैसा पड़ेगा प्रभाव?
सम्बंधित ख़बरें
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
बैटरी चेकअप
कार की बैटरी का चेकअप भी जरूरी है। सर्दियों के मौसम से पहले अगर आप कार की बैटरी को दिखवा लें ताकि उसमें किसी तरह की खराबी न हो क्योंकि कार की बैटरी सर्दियों के मौसम में जल्दी ठंडी हो जाती है। जो बाद में परेशानी करती है। आप इसके लिए उसे रिपेयर या फिर चेंज भी करवा सकते हैं और बैटरी को साफ करवाना भी जरूरी है।
टायर प्रेशर और ग्रिप
सर्दियों के आने से पहले टायर का प्रेशर कहीं कम तो नहीं, यह जरूर देखें, ताकि आपकी गाड़ी की माइलेज कम न हो। सर्दियों से पहले टायर का प्रेशर सही रहना चाहिए और ग्रिप का भी ध्यान रखें, ताकि टायर घिसे हुए फिसलने की स्थिति में न हो।
कूलेंट चेक
सर्दियों में इंजन को ठंड से बचने के लिए कूलेंट की भूमिका अहम होती है। ऐसे में कूलेंट की मात्रा सही है कि नहीं, यह देखना बहुत जरूरी है और आप इसे तब भी चेक करें ताकि आपका इंजन ओवरहीटिंग और ठंड से बचा रहे।
ये भी पढ़े: फ्री राशन के नाम पर बैंक अकाउंट होगा खाली, एक कॉल से स्कैमर्स चलेंगे चाल
ब्रेक सिस्टम
सर्दियों में सड़कों पर काफी फिसलन रहती है। ऐसे में आपको अपने ब्रेक को जरूर चेक करना चाहिए ताकि आपकी ब्रेक पैडल, ब्रेक फ्लुइड और ब्रेक डिस्क अच्छी तरह से काम कर रही हैं या नहीं, ताकि आप इस मौसम में भी सुरक्षित तरीके से गाड़ी चला सकें।
