- Hindi News »
- Automobile »
- Mahindra Xev 9s Launching This Week Triple Screen 650 Km Range And Exculusive Features
भारत की पहली 7-seater electric SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra XEV 9S 2025: Mahindra जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की ओर से नई और बहुप्रतीक्षित Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को लॉन्च होगा।

Mahindra XEV 9S 2025 जल्द होगी लॉन्च। (सौ. Mahindra)
Electric SUV Comparison: भारत की प्रमुख ऑटो निर्माता Mahindra जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की ओर से नई और बहुप्रतीक्षित Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर एसयूवी होगी, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के साथ बाजार में उतरने के लिए तैयार है। यहां जानें इस एसयूवी के संभावित फीचर्स, रेंज, कीमत और मुकाबले की पूरी जानकारी।
महिंद्रा XEV 9S का लॉन्च डेट तय
कंपनी ने घोषणा की है कि Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को देश में पेश किया जाएगा। यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और भारत में 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के नए युग की शुरुआत करेगा। खास बात यह है कि “यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सात सीटों वाली एसयूवी होगी।”
कैसे होंगे फीचर्स? प्रीमियम अनुभव देगा इंटीरियर
महिंद्रा ने इस एसयूवी को कई हाई-एंड फीचर्स से लैस करने की तैयारी पूरी कर ली है। लीक हुए इंटीरियर क्लिप्स में प्रीमियम स्टाइलिंग साफ नजर आती है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
- सीटों पर आकर्षक स्टिचिंग पैटर्न
- शोल्डर एरिया पर सिल्वर प्लेट जो देती है प्रीमियम फिनिश
- कनेक्टिड LED DRL
- फुल LED लाइटिंग सेटअप
- पैनोरमिक सनरूफ
- Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम
- Dolby Atmos सपोर्ट
- सॉफ्ट-टच मैटेरियल
- मेमोरी सीट्स
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
कुल मिलाकर, यह एसयूवी लग्जरी और टेक्नोलॉजी का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करेगी।
बैटरी और रेंज: कितनी दमदार होगी?
कंपनी इसमें 79 kWh क्षमता का बैटरी पैक दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज में 656 किलोमीटर तक चल सकती है। लंबी रेंज इसे अपने सेगमेंट में बेहद दमदार बनाती है।
ये भी पढ़े: आइकॉनिक SUV नए अवतार में आज होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
कितनी होगी कीमत?
Mahindra लॉन्च के समय आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी। हालांकि अनुमान है कि Mahindra XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जो इसे इस सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
किनसे होगा मुकाबला?
भारत में 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी फिलहाल किसी भी निर्माता द्वारा ऑफर नहीं की जाती, ऐसे में XEV 9S इस सेगमेंट की पहली एंट्री होगी। प्रत्यक्ष मुकाबला न होने के बावजूद यह एसयूवी निम्न मॉडलों को चुनौती देगी:
- Kia Carens Clavis EV
- Tata Harrier EV
- जल्द लॉन्च होने वाली Tata Sierra EV
Mahindra xev 9s launching this week triple screen 650 km range and exculusive features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PMकोका अभयारण्य के बफर क्षेत्र में 5 वर्षीय नर भालू की मौत, वन्यजीव संघर्ष की आशंका
Jun 14, 2026 | 02:07 PM2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
Jun 14, 2026 | 02:03 PMAbhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
Jun 14, 2026 | 02:01 PMMP News: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी! मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर; महिला की मौत
Jun 14, 2026 | 01:59 PMDehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
Jun 14, 2026 | 01:51 PMAI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
Jun 14, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM













