कौन सी कार भारत में सस्ती और पाकिस्तान में महंगी, क्यों आसमान छू रही हैं कीमतें?
पाकिस्तानी मुद्रा (PKR) की कमजोरी और वहां की खराब आर्थिक हालात मानी जा रही है। भारत में जहां कारों के दाम आम आदमी की पहुंच में हैं, वहीं पाकिस्तान में वही गाड़ियां कई गुना महंगी बिक रही हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Car price in India and Pakistan (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी अंतर साफ दिखाई दे रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तानी मुद्रा (PKR) की कमजोरी और वहां की खराब आर्थिक हालात मानी जा रही है। भारत में जहां कारों के दाम आम आदमी की पहुंच में हैं, वहीं पाकिस्तान में वही गाड़ियां कई गुना महंगी बिक रही हैं।
टोयोटा फॉर्च्यूनर: कीमतों का बड़ा फासला
भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत ₹33.78 लाख से ₹51.59 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 1.44 करोड़ से PKR 1.99 करोड़ तक पहुंचती है।
Toyota Fortuner
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
नई Honda City 2026 Facelift मचाएगी धूम, लग्जरी फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ होगी लॉन्च
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
Toyota Fortuner का नया धमाका आने वाला, कार प्रेमी फीचर्स देख होगे हैरान
फॉर्च्यूनर लेजेंडर: लग्जरी के अलग मायने
भारतीय बाजार में फॉर्च्यूनर लेजेंडर ₹43.66 लाख से ₹51.59 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 1.90 करोड़ है।
सुजुकी जिम्नी 3-डोर: अलग-अलग वेरिएंट, अलग कीमत
भारत में सुजुकी जिम्नी 5-डोर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.74 लाख है। पाकिस्तान में 3-डोर वर्जन की कीमत PKR 60.49 लाख है।
Suzuki Jimny 3-Door
2016 होंडा सिटी: पुरानी कार भी महंगी
भारत में 2016 मॉडल होंडा सिटी ₹6 लाख से ₹8 लाख तक में मिल जाती है, जबकि पाकिस्तान में वही कार PKR 25 लाख में बिक रही है।
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड: हाइब्रिड का भारी अंतर
भारत में कैमरी हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत ₹46.17 लाख है। पाकिस्तान में यही कार PKR 1.60 करोड़ से PKR 2.13 करोड़ तक में बिक रही है।
Toyota Camry Hybrid
सुजुकी कल्टस (सेलेरियो): एक ही कार, अलग नाम
भारत में मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत ₹5.35 लाख (एक्स-शोरूम) है। पाकिस्तान में इसे सुजुकी कल्टस नाम से बेचा जाता है, जिसकी कीमत PKR 38.6 लाख से PKR 45.5 लाख तक है।
Suzuki Cultus (Celerio)
सुजुकी वैगन आर: छोटे बजट की बड़ी मार
भारत में वैगन आर ₹5.65 लाख से ₹7.35 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 32.1 लाख से PKR 37.4 लाख तक है।
सुजुकी स्विफ्ट: युवाओं की पसंद भी महंगी
भारत में स्विफ्ट की कीमत ₹6.75 लाख से ₹10.03 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 43.4 लाख से PKR 47.2 लाख है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
टोयोटा लैंड क्रूज़र LC300: लक्जरी SUV का अंतर
भारत में लैंड क्रूज़र LC300 की कीमत ₹2.31 करोड़ से ₹2.41 करोड़ (एक्स-शोरूम) है, जबकि पाकिस्तान में इसका मूल्य PKR 15.68 करोड़ तक है।
टोयोटा हिलक्स: दमदार पिकअप की भारी कीमत
भारत में टोयोटा हिलक्स की कीमत ₹33.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। पाकिस्तान में इसका रेवो वर्जन PKR 1.24 करोड़ में उपलब्ध है।
toyota hilux
निष्कर्ष
भारत और पाकिस्तान के कार बाजारों में कीमतों का इतना बड़ा अंतर आर्थिक स्थिरता, मुद्रा मूल्य और आयात शुल्क जैसे कारकों का परिणाम है। यह स्पष्ट करता है कि मजबूत अर्थव्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है।
