भारत में दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाने की तैयारी में VinFast? Vento S जैसा स्कूटर और स्पोर्टी ई-बाइक पेटेंट

VinFast India Launch: भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के डिजाइन पेटेंट दाखिल किए हैं। वहीं पेटेंट की तस्वीरों में स्कूटर का डिजाइन कंपनी के Vento S मॉडल जैसा है।
VinFast two new electric two-wheelers to India Vento S and a sporty e-bike
VinFast ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल को पेटेंट कराया है।Source. VinFast
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के डिजाइन पेटेंट दाखिल किए हैं।

  • स्कूटर का डिजाइन काफी हद तक कंपनी के Vento S मॉडल जैसा नजर आता है।

  • पेटेंट दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि इन दोनों वाहनों का भारत में लॉन्च तय हो गया है।

VinFast Electric Scooter: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। कंपनी ने भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के डिजाइन पेटेंट दाखिल किए हैं। वहीं पेटेंट की तस्वीरों में स्कूटर का डिजाइन काफी हद तक कंपनी के Vento S मॉडल जैसा नजर आता है जबकि मोटरसाइकल का लुक उसके पहले दिखाए गए इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। लेकिन पेटेंट दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि इन दोनों वाहनों का भारत में लॉन्च तय हो गया है।

Vento S जैसा दिखा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

नए पेटेंट में दिखने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर VinFast Vento S से प्रेरित लगता है। कंपनी ने इस मॉडल को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी प्रदर्शित किया था। इसकी खास बात साइड-माउंटेड मोटर है जबकि VinFast के कई दूसरे स्कूटर्स में रियर व्हील के अंदर हब मोटर दी जाती है।

वहीं वियतनाम में बेचे गए Vento S में 5.2kW की पीक पावर वाली मोटर और 3.5kWh की LFP बैटरी मिलती थी। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसकी टॉप स्पीड 89 किलोमीटर प्रति घंटा और दावा की गई रेंज 160 किलोमीटर थी। ये पुराने वियतनामी मॉडल के आंकड़े हैं इन्हें भारत में आने वाले स्कूटर की कंफर्म स्पेसिफिकेशन नहीं माना जा सकता।

ब्रेकिंग और सेफ्टी में क्या मिल सकता है?

पेटेंट तस्वीरों में स्कूटर के पिछले पहिये पर डिस्क ब्रेक दिखाई देता है। अगर प्रोडक्शन मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं तो यह इसके सेफ्टी पैकेज का अहम हिस्सा होगा। लेकिन भारत में इसके ABS सेटअप को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वियतनाम वाले Vento S में सिंगल-चैनल ABS मिलता था।

VinFast two new electric two-wheelers to India Vento S and a sporty e-bike
ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक की चाबी या फोन छीन सकती है? जानिए आपके कानूनी अधिकार

67 बीएचपी तक की पावर वाली इलेक्ट्रिक बाइक?

दूसरा पेटेंट एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का है। इसमें चौड़े टायर, स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन और मोटर-बैटरी के लिए बड़ा सेंट्रल हाउसिंग दिखता है। Autocar India ने इसको लेकर बताया है कि वियतनामी मीडिया रिपोर्ट्स में इस प्लेटफॉर्म के लिए 50kW तक की पीक पावर और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की संभावित टॉप स्पीड बताई गई है। 50kW करीब 67hp के बराबर है लेकिन ये आंकड़े अभी आधिकारिक नहीं हैं। अभी के लिए VinFast ने इन दोनों वाहनों की भारतीय लॉन्च तारीख, कीमत या स्पेसिफिकेशन घोषित नहीं की है। ऐसे में ये पेटेंट कंपनी की संभावित योजनाओं का संकेत जरूर देते हैं लेकिन लॉन्च की पुष्टि नहीं।