UNO MINDA का 11.5 इंच डबल नॉब मल्टीमीडिया सिस्टम, दमदार फीचर्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस
यह स्टीरियो आधुनिक फीचर्स जैसे ChatGPT वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस Android Auto, CarPlay, और सिम सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे एक ऑल-इन-वन डिवाइस बनाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तकनीकी उन्नति का एक और उदाहरण है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तकनीकी उन्नति का एक और उदाहरण है UNO MINDA का 11.5 इंच डबल नॉब मल्टीमीडिया सिस्टम। यह स्टीरियो आधुनिक फीचर्स जैसे ChatGPT वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस Android Auto, CarPlay, और सिम सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे एक ऑल-इन-वन डिवाइस बनाता है।
मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 11.5 इंच 2K रेजोल्यूशन
- RAM और स्टोरेज: 4GB RAM, 64GB स्टोरेज
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर
- आउटपुट: 5.1 चैनल
- सपोर्ट: DVR, 360 डिग्री कैमरा, 4G
- यह प्रोडक्ट Flipkart पर ₹33,999 में उपलब्ध है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
ChatGPT वॉयस असिस्टेंट: आसान और स्मार्ट
इस स्टीरियो में इनबिल्ट ChatGPT फीचर दिया गया है, जिसे केवल “हे GPT” कहकर सक्रिय किया जा सकता है। यह आपकी मीटिंग्स, जनरल क्वेरीज और न्यूज अपडेट में मदद करता है। यह डिवाइस सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी में भी उपयोगी है।
वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी
UNO MINDA के इस स्टीरियो में वायरलेस Android Auto और CarPlay का सपोर्ट है। ब्लूटूथ ऑन रखते ही आपका फोन ऑटोमेटिकली कनेक्ट हो जाता है। इसके साथ स्प्लिट स्क्रीन फीचर मिलता है, जिससे आप गूगल मैप्स और म्यूजिक जैसे मल्टी-टास्किंग ऑप्शन का आनंद ले सकते हैं। लंबे सफर के लिए USB कनेक्टिविटी बेहतर रहती है क्योंकि यह आपके फोन को चार्ज भी करती है।
सिम सपोर्ट और Android OS
सिम कार्ड सपोर्ट के साथ यह डिवाइस पूरी तरह से इंडिपेंडेंट बन जाता है। Android OS पर आधारित यह स्टीरियो Google Play Store से ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है। Netflix, Spotify, और Google Maps जैसी सेवाओं के साथ यह मल्टीमीडिया सिस्टम आपकी यात्रा को और मजेदार बनाता है।
परफॉर्मेंस: बिना रुकावट के शानदार अनुभव
UNO MINDA का यह स्टीरियो लंबी यात्रा के दौरान भी बिना किसी लैग के परफॉर्म करता है। हमने इसे 500 किलोमीटर के सफर में टेस्ट किया, और 7 घंटे के लगातार इस्तेमाल में कोई हैंग या लैग देखने को नहीं मिला।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
