भारतीय बाजार में अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है। सबसे खास बात यह है कि इस स्कूटर की बुकिंग मात्र 999 रुपये में शुरू की गई है, जिससे स्कूटर प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tesseract में क्या कुछ है खास। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, और अब अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract लॉन्च कर इस रेस में कदम रख दिया है। कंपनी ने इस फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली ईवी को तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है। सबसे खास बात यह है कि इस स्कूटर की बुकिंग मात्र 999 रुपये में शुरू की गई है, जिससे स्कूटर प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पावरफुल बैटरी और शानदार रेंज
अल्ट्रावायलेट Tesseract को नए जमाने के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो दमदार 20.1 bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है:
- 3.5 kWh बैटरी पैक – 162 किमी की रेंज
- 5 kWh बैटरी पैक – बेहतर बैलेंस और परफॉर्मेंस
- 6 kWh बैटरी पैक – 261 किमी की दमदार रेंज
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी तेज़ चार्जिंग तकनीक से लैस है, जिससे यह कुछ ही घंटों में पूरी तरह चार्ज हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
अल्ट्रावायलेट Tesseract के आधुनिक फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि हाई-टेक फीचर्स से भी भरपूर है। इसमें मिलते हैं:
- ओमनिसेंस मिरर के साथ इंटीग्रेटेड रडार और डैशकैम
- एलईडी DRLs और डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स
- 7-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और लेन चेंज असिस्ट
- ओवरटेकिंग असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल
- रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
कंपनी ने अल्ट्रावायलेट Tesseract की शुरुआती कीमत 1.2 लाख रुपये रखी है, जो पहले 10,000 ग्राहकों के लिए सीमित है। इसके बाद कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। स्कूटर की डिलीवरी अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बाजार में ओला और अन्य कंपनियों को मिलेगी टक्कर
इस स्कूटर के लॉन्च से ओला, एथर और अन्य ईवी स्कूटर कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है। दमदार रेंज, बेहतरीन फीचर्स और किफायती कीमत के साथ यह भारतीय बाजार में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।
