नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Jupiter 125 New Color: TVS Motor Company ने अपने जानी मानी स्कूटर TVS Jupiter 125 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। वही कंपनी ने इस बार स्कूटर में नए कलर ऑप्शंस भी जोड़ा है।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Jupiter 125 (Source. TVS)
Jupiter 125 New Color And Features: TVS Motor Company ने अपने जानी मानी स्कूटर TVS Jupiter 125 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। वही कंपनी ने इस बार स्कूटर में नए कलर ऑप्शंस भी जोड़ा है जो इसे ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने की कोशिश है। अभी तक देखा गया है कि भारतीय बाजार में TVS Jupiter काफी लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बना हुआ है, इसके साथ ही बिक्री के मामले में यह Honda Activa 125 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर में आता है। जिसमें इसकी मजबूत परफॉर्मेंस, आरामदायक राइड और एडवांस फीचर्स को खासियत दी जाती है।
नए कलर ऑप्शन ने बढ़ाया स्कूटर का स्टाइल
जानकारी में सामने आया है कि कंपनी ने नए कलर ऑप्शन खास तौर पर Jupiter 125 के DT SXC वेरिएंट में पेश किए हैं। जिसमें ग्राहकों को Ivory Matte Copper Bronze और Ivory Elite Green जैसे रंग देखने को मिल रहे है। इसमें दिलचस्प बात यह है इस तरह के कलर्स को ड्यूल-टोन भी कहा जा रहा है लेकिन असल में यह थ्री-टोन डिजाइन है। डिजान और कलर के बार में बताए तो स्कूटर में डार्क ब्राउन सीट, फ्लोरबोर्ड के आसपास लाइट ब्राउन फिनिश और बॉडी पर आइवरी टच दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही स्कूटर में फ्रंट फेंडर, हेडलाइट कवर और साइड पैनल पर मेन कलर इस्तेमाल किया गया है और बाकी हिस्सों में आइवरी फिनिश देखने को मिलता है।
कीमत ऐसी कि बजट भी नहीं बिगड़ेगा
वहीं इस मॉडल के कलर के साथ इसकी कीमत पर भी चर्चा हो रही है जिसमें TVS Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट की शुरुआती कीमत 86,750 रुपये रखी गई है। इसमें अच्छा यह है कि सभी कलर ऑप्शन की कीमत एक जैसी ही होगी। इसके अलावा आप कम बजट वाला मॉडल चाहते हैं, तो Drum-Alloy वेरिएंट 78,700 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। जिसको इंडिब्लू, व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे जैसे रंगों में लिया जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है कि इसमें इंडिब्लू कलर सबसे ज्यादा आकर्षक है। आखिर में बता दें कि इसका Disc वेरिएंट की कीमत 83,900 रुपये है और इसमें Sparkling Black कलर को सबसे खास बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
ये भी पढ़े: 9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
SmartXonnect फीचर वाले टॉप मॉडल की भी डिमांड
देखा जा रहा है कि स्कूटर का टॉप-स्पेक SmartXonnect वेरिएंट 89,060 रुपये की शुरुआती कीमत पर आ रहा है। जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स है जो युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा Jupiter 125 का सीधा मुकाबला बाजार में Suzuki Access 125 और Hero Destini 125 जैसे मॉडल्स के साथ है। लेकिन नए डिजाइन और फीचर्स के साथ TVS ने इस बार ग्राहकों को अपनी तरफ कर लिया है।
