

Highlight:
Honda की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV का नाम Honda Alpha रखा है।
Honda Alpha का डिजाइन Alpha Concept से प्रेरित होगा।
इसका प्रोडक्शन राजस्थान के टापुकरा स्थित कंपनी के प्लांट में किया जाएगा।
Honda Alpha India Launch: Honda ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV के नाम का खुलासा कर दिया है। बता दें कि कंपनी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को Honda Alpha नाम से पेश किया जाएगा। इसका ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को भारत में होगा। वहीं इसमें खास बात यह है कि भारत इस इलेक्ट्रिक SUV को पाने वाला दुनिया का पहला बाजार होगा। Honda ने इसे भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की शुरुआत के तौर पर पेश करने की तैयारी की है।
वहीं Honda Alpha को पहली बार 2025 के Japan Mobility Show में दिखाए गए 0 Alpha Concept के आधार पर तैयार किया गया है। कंपनी इसे भारत में बनाने के साथ दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करेगी। इससे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग भूमिका भी मजबूत हो सकती है।
Honda Alpha का डिजाइन Alpha Concept से प्रेरित होगा। लेकिन कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन मॉडल की पूरी डिजाइन और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि इस SUV के नाम Alpha का संबंध ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह ग्राहकों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
वहीं इस घोषणा के साथ Honda के नए H Mark लोगो की भी झलक मिली है। जिसमें कंपनी ने इस नए लोगो को अपने ग्लोबल ऑटोमोबाइल बिजनेस के लिए अपनाया है। साथ ही भारत में Honda Alpha पहला मॉडल होगा जिस पर यह नया लोगो देखने को मिलेगा।
Honda ने अभी के लिए Alpha की बैटरी, मोटर, ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती अनुमानों में बताया गया है कि इसमें 65kWh से 75kWh तक के दो LFP बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। इसमें सिंगल मोटर और फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की भी उम्मीद है। बता दें कि ये सभी जानकारियां अभी संभावित हैं कंपनी ने इनकी पुष्टि नहीं की है।
Honda Alpha का प्रोडक्शन राजस्थान के टापुकरा स्थित कंपनी के प्लांट में किया जाएगा। इस प्लांट को SUV का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस बनाया जाएगा। वहीं भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV, Maruti Suzuki e Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella और Tata Sierra EV जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
Honda की मौजूदा भारतीय लाइनअप में Amaze, City और Elevate जैसी मेड-इन-इंडिया कारें शामिल हैं जबकि ZR-V जापान से इंपोर्ट की जाती है। Alpha के आने से कंपनी के पोर्टफोलियो में पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल होगी। इसकी कीमत, फीचर्स और रेंज की जानकारी 2 दिसंबर को मिलने की उम्मीद है।