Triumph ला रही सस्ती 350cc बाइक्स, Royal Enfield को देगी सीधी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च
Budget Bike: Triumph Motorcycles India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह 8 अप्रैल 2026 को अपनी नई 350cc मोटरसाइकिल लाइनअप लॉन्च करने जा रही है। जिसमें कमाल के फीचर्स होने वाले है।
- Written By: सिमरन सिंह
Triumph Motorcycles (Source. Triumph)
Triumph Motorcycles India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह 8 अप्रैल 2026 को अपनी नई 350cc मोटरसाइकिल लाइनअप लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इन बाइक्स को देखा गया था, जिससे पहले ही बाजार में हलचल मच गई थी। यह कदम कंपनी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब Triumph सीधे उस सेगमेंट में उतर रही है जहां पहले से Royal Enfield जैसी कंपनियों का दबदबा है।
इंजन में बदलाव से मिलेगा बड़ा फायदा
- नई बाइक्स में मौजूदा 398.15cc इंजन का छोटा वर्जन दिया जाएगा, जो पहले Speed 400 और Scrambler 400 X में देखने को मिलता है।
- इंजीनियर्स ने इंजन का बोर कम किया है, जबकि स्ट्रोक को पहले जैसा ही रखा गया है। इससे इंजन की क्षमता 350cc से नीचे आ जाएगी।
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाइक पर लगने वाला GST 40% से घटकर 18% हो जाएगा। यही कारण है कि कंपनी इन बाइक्स को ज्यादा किफायती कीमत पर लॉन्च कर पाएगी।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो ये बाइक्स करीब 35-40 bhp की पावर के साथ आएंगी, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर मानी जा रही है।
ये मॉडल्स आ सकते हैं बाजार में
नई लाइनअप में कई दमदार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें:
- Speed 350
- Scrambler 350 X
- Speed T4 350
इसके अलावा, एक Thruxton 350 या Bonneville स्टाइल मॉडल भी पेश किया जा सकता है। इन सभी बाइक्स का प्रोडक्शन Bajaj के चाकन प्लांट में किया जाएगा, जहां से इन्हें भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
PM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
कीमत होगी जेब पर हल्की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Speed 350 की शुरुआती कीमत करीब 2.2 लाख रुपए हो सकती है, जबकि Scrambler वेरिएंट 2.45 लाख रुपए तक जा सकता है। यह कीमत मौजूदा 400cc मॉडल्स से कम होगी, जिससे मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
ये भी पढ़े: 1.15 लाख तक सस्ती हुई ये नई SUV, स्टाइल भी दमदार, फीचर्स भी जबरदस्त
फीचर्स में भी नहीं होगी कोई कमी
नई Triumph 350cc बाइक्स में LED लाइटिंग, डिजिटल कंसोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।
Royal Enfield को मिलेगी कड़ी चुनौती
भारतीय बाजार में इन बाइक्स का सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 और Hunter 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगा। कम कीमत और प्रीमियम ब्रांड इमेज के साथ Triumph अब 350cc सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।
