Bajaj Pulsar खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, अब सस्ती बाइक्स में भी मिलेगा TFT डिस्प्ले, जानें पूरा प्लान

Pulsar 125 TFT: Bajaj Auto अपनी लोकप्रिय Pulsar रेंज को जल्द ही एक बड़े टेक्नोलॉजी अपग्रेड के दौर में ले जाने की तैयारी कर रही है। अब सिर्फ महंगी बाइक्स में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं मिलेगा।
Bajaj Pulsar buyers TFT displays will now be available even on affordable models
Bajaj Pulsar N160 SS में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल।Source. Bajaj
Updated on

Pulsar TFT Display: Bajaj Auto अपनी लोकप्रिय Pulsar रेंज को जल्द ही एक बड़े टेक्नोलॉजी अपग्रेड के दौर में ले जाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी अब सिर्फ महंगी बाइक्स तक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को सीमित नहीं रखना चाहती बल्कि धीरे-धीरे अपनी ज्यादा किफायती Pulsar मोटरसाइकिलों में भी यह फीचर देने की योजना बना रही है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Pulsar N160 SS इस बदलाव की शुरुआत बन चुकी है।

N160 SS से शुरू हुआ TFT का सफर

बता दें कि Bajaj Pulsar N160 SS को कंपनी की अपडेटेड N160 रेंज में सबसे ऊपर रखा गया है। इसमें 5-इंच का TFT कंसोल दिया गया है जो पुराने LCD और सेमी-डिजिटल मीटर की तुलना में ज्यादा आधुनिक अनुभव देता है। वहीं इस डिस्प्ले में Google Maps नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिजिटल इंटरफेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि Bajaj अब इसी तकनीक को चरणबद्ध तरीके से अपनी दूसरी बाइक्स तक पहुंचाने की तैयारी में है।

Pulsar 150 Classic और Pulsar 125 की भी बारी?

N160 SS के बाद अगली जनरेशन की Pulsar 150 Classic में भी इसी तरह का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है। वहीं यह बाइक जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकती है। इसके अलावा टेस्टिंग के दौरान Pulsar 125 के ऐसे प्रोटोटाइप भी देखे गए हैं जिनमें मिलता-जुलता डिस्प्ले नजर आया रहा है। ऐसे में अगर यह रणनीति सफल रहती है तो भविष्य में Pulsar परिवार की एंट्री-लेवल बाइक्स में भी प्रीमियम टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इससे Bajaj के अलग-अलग प्राइस सेगमेंट की बाइक्स के बीच टेक्नोलॉजी का अंतर कम हो जाएगा।

Bajaj Pulsar buyers TFT displays will now be available even on affordable models
Yamaha R2 की बुकिंग शुरू, सिर्फ 10,000 रुपए में करें प्री-बुक, 27 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च

N160 SS में सिर्फ TFT ही नहीं, दमदार तकनीक भी

Pulsar N160 SS के फीचर्स को देखे तो इसमें 164.5cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वॉल्व इंजन मिलता है जो 18.5 PS की पावर और 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑयल-कूलिंग, 5-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल-बाय-वायर के साथ बाइक में चार राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और Bajaj का Crawl Function भी मिलता है। डुअल-चैनल ABS दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक इसके पैकेज को और मजबूत बनाते हैं।

सस्ती Pulsar में भी मिलेगा प्रीमियम अनुभव?

जानकारी के लिए बता दें कि Bajaj का यह कदम भारतीय बाइक बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है। ऐसे में अगर कंपनी TFT, नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को धीरे-धीरे कम कीमत वाली Pulsar बाइक्स तक पहुंचाती है तो ग्राहकों को ज्यादा किफायती कीमत में प्रीमियम टेक्नोलॉजी मिल सकती है। वहीं कंपनी की अगली पीढ़ी की Pulsar रेंज भी आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे में आने वाले सालों में TFT डिस्प्ले Pulsar परिवार की पहचान बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Navbharat Live
navbharatlive.com