Toyota Urban Cruiser EV, नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ है खास?
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara का Toyota वर्जन मानी जा रही है। इसके साथ ही, इसका मुकाबला Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 जैसी प्रमुख इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota की EV जो शानदार फीचर्स के साथ आती है। (सौ. Toyota)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Toyota ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘अर्बन क्रूजर ईवी’ का खुलासा कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले ब्रुसेल्स मोटर शो में शोकेस की जाएगी। अर्बन क्रूजर ईवी जापानी कंपनी का नया दांव है, जो भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara का Toyota वर्जन मानी जा रही है। इसके साथ ही, इसका मुकाबला Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 जैसी प्रमुख इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।
डिजाइन और आकार: आधुनिक और आकर्षक लुक
Toyota अर्बन क्रूजर ईवी का डिज़ाइन इसकी कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मेल खाता है। ग्रिल और हेडलाइट्स को थोड़ा कम पतला बनाया गया है और बंपर को नया एंगल दिया गया है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग इसकी एसयूवी पहचान को बरकरार रखता है।
यह इलेक्ट्रिक कार 18 इंच और 19 इंच एरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स के विकल्प के साथ आएगी। पीछे की ओर इसकी टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर भी इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाते हैं। आकार में यह मारुति ई विटारा से थोड़ी बड़ी होगी, जिससे अंदर ज्यादा जगह मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
आज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
बैटरी और परफॉर्मेंस: दो विकल्प
Toyota ने अर्बन क्रूजर ईवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है:
- 49kWh बैटरी वर्जन: 144hp की मोटर
- 61kWh बैटरी वर्जन: 174hp की मोटर
दोनों वर्जन में 189Nm का टॉर्क मिलेगा। यह गाड़ी स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसे स्थिरता और आरामदायक राइड का अनुभव देता है।
इंटीरियर और फीचर्स: प्रीमियम और एडवांस
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर अत्यधिक प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत है। इसमें मिलेगा:
- 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 10.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और एपल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट
सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:
- 360 डिग्री कैमरा
- ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
- छह एयरबैग्स
भारत में लॉन्च और कीमत
Toyota अर्बन क्रूजर ईवी को भारतीय बाजार में 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसे सुजुकी के गुजरात प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाएगा। इसकी कीमत का ऐलान 2025 की तीसरी तिमाही में संभावित है। इसके लॉन्च के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत होगी।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
