

New Model Launch: Toyota Fortuner लंबे समय से भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। साल 2009 में लॉन्च होने के बाद से यह SUV लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। अब कंपनी इसकी नई जेनरेशन लाने की तैयारी में है, जिससे बाजार में फिर से हलचल मच सकती है।
नई Fortuner को Toyota Hilux की लेटेस्ट जेनरेशन के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस बार SUV में ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर डिजाइन और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई Toyota Fortuner को 2026 की दिवाली तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह साल की सबसे बड़ी ऑटो लॉन्च में से एक होगी।
नई Fortuner का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और मस्कुलर होने वाला है। सामने की तरफ बड़ी ग्रिल और नया बंपर इसे और भी बोल्ड बनाएगा। इसमें आइब्रो स्टाइल LED DRLs और स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप मिलने की संभावना है, जो आजकल ट्रेंड में है। SUV का फ्रंट हिस्सा थोड़ा ऊंचा होगा, जबकि पीछे की तरफ नए टेल लैंप्स और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लगेगी।
नई Toyota Fortuner के केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे ड्राइविंग और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। OTA अपडेट का फीचर भी मिलने की उम्मीद है, जिससे गाड़ी का सॉफ्टवेयर घर बैठे अपडेट किया जा सकेगा।
इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई Fortuner में मौजूदा मॉडल वाला 2.8 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। हालांकि, भविष्य में कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ सकती है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो सकते हैं।
नई Toyota Fortuner अपने दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और मजबूत इंजन के साथ एक बार फिर SUV सेगमेंट में राज करने के लिए तैयार है। लॉन्च के बाद यह Mahindra और MG जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।