जीएसटी से अलग है टोल टैक्स, जानें सरकार को कितनी होती है कमाई और जनता को क्या मिलती हैं सुविधाएं
सरकार हर साल टोल टैक्स के माध्यम से बड़ी मात्रा में राजस्व अर्जित करती है। आइए जानते हैं कि सरकार को टोल से कितनी कमाई होती है और बदले में जनता को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Toll Tax से सरकार की कितनी होती है कमाई। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश में जीएसटी लागू होने के बावजूद कुछ टैक्स ऐसे हैं, जो इसकी सीमा से बाहर आते हैं। इनमें सबसे प्रमुख टोल टैक्स है। सरकार इसे टोल बूथों के जरिए आम जनता से वसूलती है और इस रकम का उपयोग सड़कों व हाईवे के निर्माण और रखरखाव में किया जाता है।
सरकार हर साल टोल टैक्स के माध्यम से बड़ी मात्रा में राजस्व अर्जित करती है। आइए जानते हैं कि सरकार को टोल से कितनी कमाई होती है और बदले में जनता को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।
सरकार को टोल टैक्स से कितनी होती है कमाई?
पिछले साल नवंबर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में टोल टैक्स से हुई कमाई को लेकर जानकारी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट हाईवे पर सुविधाओं का अभाव, पेड़-बस शेड बिना टोल वसूली की तैयारी, प्रहार संगठन की आंदोलन चेतावनी
सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
साकोली में गूगल मैप के भरोसे चलना पड़ा महंगा: ट्रक ने बिजली का पोल तोड़ा, चालक पर लगा 11,500 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र में सफर हुआ महंगा: एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी, अब होगा सिर्फ डिजिटल पेमेंट
- सरकार को नेशनल हाईवे पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत चलने वाले टोल बूथों से 1.44 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
- यह आंकड़ा साल 2000 से लेकर अब तक की कुल वसूली को दर्शाता है।
- फास्टैग और इलेक्ट्रॉनिक टैक्स कलेक्शन सिस्टम के जरिए टोल की वसूली और आसान हो गई है।
- टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में कमी आई है, जिससे वाहनों का समय भी बच रहा है।
सरकार तेजी से डिजिटल टोल कलेक्शन सिस्टम को बढ़ावा दे रही है ताकि भ्रष्टाचार कम हो और हाईवे पर सफर आसान बने।
हाईवे पर यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाएं
सरकार द्वारा वसूले गए टोल टैक्स का कुछ हिस्सा हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों की सुविधाओं पर भी खर्च किया जाता है। यदि आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं, तो सरकार ने आपकी मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
1. इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1033
अगर आप किसी हाईवे पर फंस जाते हैं, कार का पेट्रोल खत्म हो जाता है, या फिर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, तो 1033 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
2. रोडसाइड असिस्टेंस
- पेट्रोल खत्म होने पर सरकार द्वारा भेजी गई गाड़ी आपकी मदद करेगी और आपकी कार को नजदीकी पेट्रोल पंप तक ले जाएगी।
- एक्सीडेंट की स्थिति में तुरंत एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सरकार का राजस्व
सरकार टोल टैक्स के जरिए भारी मात्रा में राजस्व अर्जित करती है, जिसका उपयोग हाईवे के विकास और यात्रियों की सुरक्षा में किया जाता है। फास्टैग और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के चलते टोल वसूली आसान हुई है, वहीं इमरजेंसी सेवाओं से यात्रियों को राहत मिलती है। अगर आप किसी हाईवे पर किसी भी तरह की समस्या में फंसते हैं, तो 1033 हेल्पलाइन नंबर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
