कोलकाता में बनेगा देश का सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, एक साथ चार्ज होंगे 300 वाहन
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनने जा रहा है। खास बात यह है कि यह स्टेशन एक साथ 300 वाहनों को चार्ज करने की क्षमता रखेगा, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा EV चार्जिंग हब बन जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Electric Vehicle (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है और इसके साथ ही EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनने जा रहा है। खास बात यह है कि यह स्टेशन एक साथ 300 वाहनों को चार्ज करने की क्षमता रखेगा, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा EV चार्जिंग हब बन जाएगा।
अगस्त 2025 तक चालू होगा चार्जिंग स्टेशन
कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित ठाकुरपुकुर इलाके में इस हाईटेक EV स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट अगस्त 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन में स्लो और फास्ट दोनों तरह के चार्जर लगाए जाएंगे, जिनकी लोड कैपेसिटी 120 kWh तक होगी। खास बात यह है कि इसमें 20 फीसदी फास्ट चार्जिंग यूनिट्स शामिल की जाएंगी।
चीन से बस एक कदम पीछे
फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन चीन में है, जहां एक समय में 650 वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। कोलकाता का यह प्रोजेक्ट इस लिहाज़ से भारत को ग्लोबल EV मैप पर एक खास मुकाम दिलाएगा। इससे पहले, गुरुग्राम में बना चार्जिंग स्टेशन देश का सबसे बड़ा EV चार्जिंग हब था, जहां 160 वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Explainer: कोलकाता में खुला NIA का पहला विशेष थाना, जानें कौन-कौन से मामलों की जांच करती है एजेंसी?
BYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत में EV सेल के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े
साल 2024 भारत के लिए EV सेगमेंट में रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित हुआ। इस साल 19,49,114 यूनिट्स EV की बिक्री हुई, यानी औसतन हर दिन 5,325 इलेक्ट्रिक वाहन बिके। साल 2023 की तुलना में 27% की ग्रोथ दर्ज की गई, जब 15,32,389 यूनिट्स बिके थे। कुल बिक्री में 59% हिस्सा टू-व्हीलर्स का रहा, जबकि इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री में भी 59% का इजाफा हुआ। पैसेंजर व्हीकल्स की सेल में 22% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
