भारत में जल्द लॉन्च होंगी Tesla की इलेक्ट्रिक कारें, Model Y और Model 3 को मिली सर्टिफिकेशन प्रक्रिया की मंजूरी
इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री करने जा रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों के लिए सर्टिफिकेशन और होमोलोगेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tesla की ये कार जल्द भारत में होगी लॉन्च। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) जल्द ही भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री करने जा रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों के लिए सर्टिफिकेशन और होमोलोगेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या है होमोलोगेशन प्रक्रिया?
होमोलोगेशन एक आवश्यक प्रक्रिया होती है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई वाहन भारत सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा, उत्सर्जन और सड़क मानकों को पूरा करता है या नहीं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद टेस्ला को भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।
Tesla Model Y और Model 3 भारत में होंगी लॉन्च
टेस्ला ने भारत में Model Y और Model 3 के लिए सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी कंपनी इन गाड़ियों को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के जरिए भारत लाएगी, यानी कि फिलहाल इनका निर्माण भारत में नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें असेंबल कर बेचा जाएगा। यह प्रक्रिया भारत में Tesla की आधिकारिक एंट्री का एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Tesla Model Y: फीचर्स और परफॉर्मेंस
Model Y एक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें लॉन्ग रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।
- डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव
- 15-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
- ऑटोपायलट ड्राइविंग फीचर
इसका डिजाइन प्रीमियम और मॉडर्न होगा, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन सकता है।
Tesla Model 3: पावरफुल सेडान
Model 3 एक बैटरी-इलेक्ट्रिक मिड-साइज सेडान है, जो कई वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
- रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन
- 500 किमी से ज्यादा की रेंज (एक बार चार्ज करने पर)
- स्पोर्टी और एयरोडायनामिक डिजाइन
Tesla Model 3 को भारत में मिड-प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है, जो इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। 2024 में EV सेल्स 20% बढ़कर 99,165 यूनिट तक पहुंच गईं, जो 2023 में 82,688 यूनिट थी।
- टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स देश के EV बाजार में सबसे आगे हैं।
- लक्जरी EV सेगमेंट में भी तेजी आई है, जहां 2024 में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, वोल्वो, ऑडी और पोर्श ने कुल 2,809 यूनिट्स बेचीं, जबकि 2023 में यह संख्या 2,633 यूनिट थी।
ध्यान देने वाली बात
Tesla का भारत में प्रवेश भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है। Model Y और Model 3 के लॉन्च से इलेक्ट्रिक कार बाजार में और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय ग्राहक Tesla की इन गाड़ियों को कितना पसंद करते हैं और इसकी बिक्री पर क्या असर पड़ता है।
