Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल

Electric SUV In India: Tesla ने भारतीय बाजार में अपने नए Tesla Model Y Premium RWD वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जो शानदार फीचर्स और कमाल के पेमेंट तरीके के साथ आ रहा है
Tesla Launches New Model Y Premium in India Tesla Model Y Premium RWD
Tesla Model Y Premium RWD (Source. Tesla)
Published on
Updated on

Premium EV India: Tesla ने भारतीय बाजार में अपने नए Model Y Premium Rear Wheel Drive (RWD) वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने घोषणा की है कि इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। जिसमें ग्राहक को शानदार रेंज, बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और प्रीमियम केबिन डिजाइन देखने को मिलेगा। ऐसे में इस नई लॉन्च के साथ अब Tesla भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि Tesla Model Y Premium RWD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है डो की हाल में लॉन्च किए गए 6-सीटर Model Y L से सस्ता है लेकिन इस कीमत पर भी वह फीचर्स और डिजाइन के मामले में काफी प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।

नया ब्लैक इंटीरियर और 16-इंच टचस्क्रीन बना आकर्षण

Tesla के नए मॉडल की खासियत के बारे में बताए तो इसमें पूरी तरह ब्लैक थीम वाला इंटीरियर दिया गया है जो इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और लग्जरी लुक देता है। इसके साथ ही ग्राहक चाहें तो Zen Grey इंटीरियर ऑप्शन को भी चुन सकते हैं जो केबिन को ज्यादा शांत और प्रीमियम फील दे रहा है। इसके अलावा नए मॉडल में कंपनी ने इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। जिसमें अब नया 16-इंच टचस्क्रीन यूनिट पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट और स्मूद चलेगा।

Tesla Model Y लाइनअप: कीमत और रेंज

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम) रेंज (WLTP) सीटिंग क्षमता
Model Y Premium RWD ₹50.89 लाख 500 KM 5-सीटर
Model Y L Premium ₹61.99 लाख 681 KM 6-सीटर

5.9 सेकंड में 100KM/H की रफ्तार

जानकारी में बताया जा रहा है कि नया Tesla Model Y Premium सिर्फ लग्जरी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार है। जिसमें यह शानदार SUV सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं कंपनी ने जानकारी में जोड़ा है कि इसकी प्रमाणित WLTP रेंज 500 किलोमीटर है जो रोजमर्रा और लॉन्ग ड्राइव दोनों जरूरतों को पूरा कर सकती है। वहीं कार की स्पेस की बात करें तो पीछे की सीटें फोल्ड करने पर इसमें 2,138 लीटर तक कार्गो स्पेस मिल जाता है। तूलना करते हुए देखे तो यह Model Y L की स्पेस से तोड़ा कम है जो 2,539 लीटर तक पहुंच जाता है।

कम EMI और फ्यूल सेविंग से ग्राहकों को लुभाने की तैयारी

Tesla भारत में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए प्रीमियम EV खरीदना आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसमें कंपनी के फाइनेंस प्लान के तहत ग्राहक करीब ₹39,990 की मासिक EMI और ₹6 लाख डाउन पेमेंट के साथ इस SUV को घर ले जा सकते है। वहीं Tesla का नई मॉडल को लेकर दावा है कि पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तुलना में ग्राहक हर महीने लगभग इसपर 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी पूरे भारत में होम चार्जिंग सपोर्ट और चार्जिंग नेटवर्क विस्तार पर भी तेजी से कर रही है। जिससे ग्राहकों के लिए EV को खरीदने के लिए कोई रूकावट ना आ सकें।

ऐसे में ऑटो जगत के जानकारों का कहना है कि भारत में बढ़ती EV डिमांड के बीच Tesla का यह कदम प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है। जो भविष्य की एक नई तस्वीर को जन्म देंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com