Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ultraviolette के फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार और लंबा हो सकता है। कंपनी ने इस बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी है।
Ultraviolette Tesseract has been long super-stylish electric scooter
Tesseract (Souce. Tesseract)
Published on
Updated on

Electric Scooter Launch: आप भी Ultraviolette के फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार और लंबा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी है। जिसको पहले 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जाने वाला था वो अब जनवरी 2027 तक आने की उम्मीद में है। वहीं इस देरी को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह देरी ग्राहकों को ज्यादा बेहतर और एडवांस स्कूटर देने के लिए हो रही है। बपताया जा रहा है कि Ultraviolette अब इस स्कूटर को नए 100V आर्किटेक्चर के साथ तैयार कर रही है जो ताकत, परफॉर्मेंस और रेंज में आगे होगी।

क्यों टली Tesseract की लॉन्चिंग?

Ultraviolette Automotive ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कंपनी सिर्फ एक स्टाइलिश स्कूटर नहीं बल्कि हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मशीन लाना चाहती है। जिस कारण से ही स्कूटर की इंटरनल टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि Tesseract को 100-वोल्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इससे स्कूटर ज्यादा वजन उठाना संभव होगा और इसकी एक्सीलरेशन व बैटरी एफिशिएंसी भी पहले से बेहतर होगी।

70 हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं बुकिंग

वहीं पिछले साल का बताए तो इस मैक्सी-स्कूटर स्टाइल इलेक्ट्रिक वाहन के पेश होते ही यह चर्चा में आ गई थी। जिसमें स्कूटर का शानदार डिजाइन लोगों को अपनी तरफ खीचने में कामियाब रहा जो दिखने में स्पोर्ट्स बाइक जैसी फ्यूचरिस्टिक फील दे रहा था। जिस कारण से इसकी बुकिंग शुरू होते ही ग्राहकों की भारी भीड़ इसकी तरफ चली गई। ऐसे में बुकिंग के बारे में बताए तो अब तक 70,000 से ज्यादा लोग इसे बुक कर चुके हैं। जिसमें इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा स्कूटर के फीचर्स को लेकर कंपनी का दावा है कि Tesseract एक बार चार्ज करने पर 261 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 125 किमी प्रति घंटा तक बताई जा रही है।

भारतीय सड़कों पर हो रही है कड़ी टेस्टिंग

अभी के समय में भारत एक बहुत बड़ा बाजार है जिसको देखते हुए Ultraviolette स्कूटर को भारतीय मौसम और सड़कों के हिसाब से पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। जिसमें इसे खराब रास्तों, गर्म मौसम और अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्ट किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी के CEO नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि यह स्कूटर अपनी शुरुआती सोच से कहीं ज्यादा एडवांस बन चुका है। वहीं CTO नीरज राजमोहन के मुताबिक नई 100V तकनीक स्कूटर की क्षमता और रेंज दोनों को अगले स्तर तक ले जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com