- Hindi News »
- Automobile »
- Tesla Launches First Showroom In India Model Deliveries Begin August
भारत में दस्तक देने को तैयार Tesla, 16 जुलाई को मुंबई में खोलेगी पहला शोरूम
- Written By: सिमरन सिंह
Tesla First Showroom In India: इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान Tesla अब भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री कर रही है। एलन मस्क की यह ईवी कंपनी अपना पहला शोरूम इस तरीख को लाने वाली है।

Tesla में भारत में आने को तैयार। (सौ. Tesla)
Tesla Launches First Showroom In India: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान बना चुकी Tesla अब भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की यह ईवी कंपनी अपना पहला शोरूम 16 जुलाई 2025 को मुंबई के जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोलेगी। यह Tesla के लिए एक अहम पड़ाव है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है।
शोरूम में क्या मिलेगा खास?
मुंबई के इस शोरूम में ग्राहक मॉडल प्राइसिंग, वेरिएंट विकल्प और कस्टम कॉन्फ़िगरेशन टूल्स की मदद से अपने पसंदीदा Tesla मॉडल को समझ और बुक कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन की बुकिंग अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है और पहली डिलीवरी अगस्त के अंत तक की जा सकती है।
Model Y से होगी शुरुआत, चीन से होगा आयात
ब्लूमबर्ग द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार, Tesla ने अपनी पहली खेप में Model Y Rear-Wheel Drive वेरिएंट चीन की फैक्ट्री से भारत मंगवाए हैं। यह मॉडल इस समय दुनिया का सबसे ज़्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है और भारत में Tesla की पहली पेशकश भी यही होगी।
सम्बंधित ख़बरें
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
भारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
इन गाड़ियों की आयात लागत करीब ₹27.7 लाख प्रति यूनिट है, लेकिन भारत में 70% इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य शुल्कों के कारण इसकी कीमत काफी अधिक हो सकती है। अमेरिका में यही Model Y करीब $46,630 (लगभग ₹39 लाख) में बिकता है, लेकिन भारत में इसकी कीमत इससे कहीं ऊपर जा सकती है।
ये भी पढ़े: Hero Vida VX2: कम कीमत में लाएं ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए फीचर्स
दिल्ली में भी जल्द खुलेगा दूसरा शोरूम
Tesla की भारत में दूसरी बड़ी पेशकश होगी नई दिल्ली में, जहां कंपनी जुलाई के अंत तक एक और शोरूम खोलने की तैयारी में है। शुरुआत में मुंबई शोरूम की सेवाएं वीआईपी और बिजनेस पार्टनर्स के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि आम लोगों के लिए दरवाजे दूसरे सप्ताह से खुलेंगे।
सही समय पर बड़ा कदम
Tesla की यह भारतीय शुरुआत ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक बिक्री धीमी हो रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत जैसे उभरते बाजार में प्रीमियम ईवी की मांग को जांचने और अपने वैश्विक प्रदर्शन को संतुलित करने का यह एक स्मार्ट कदम होगा। Tesla के CFO वैभव तनेजा ने भी इस साल की शुरुआत में भारत में ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी को बड़ी चुनौती बताया था।
नोट: Tesla ने अब तक मीडिया को अपने लॉन्च और रोलआउट की रणनीति को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Tesla launches first showroom in india model deliveries begin august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMजबलपुर के गोहलपुर में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, फर्नीचर दुकान के सामने पेशाब करने से रोका, तो बेरहमी से पीटा
May 26, 2026 | 07:41 PMचंडीगढ़ में ‘लिकर लंगर’ बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
May 26, 2026 | 07:29 PMRCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














