Tata Tiago NRG 2025 लॉन्च: नए फीचर्स, दमदार लुक और CNG-AMT ऑप्शन के साथ पेश
नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड मॉडल में बेहतर फीचर्स, नई स्टाइलिंग और नया ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Tiago NRG 2025 में क्या है खस फीचर्स। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो के ज्यादा मजबूत और ऊंचे क्रॉसओवर मॉडल Tata Tiago NRG के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड मॉडल में बेहतर फीचर्स, नई स्टाइलिंग और नया ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल किया गया है।
कीमत और वेरिएंट्स
2025 Tata Tiago NRG की शुरुआती कीमत ₹7.2 लाख से शुरू होकर ₹8.75 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह मॉडल केवल टॉप-स्पेक XZ ट्रिम में उपलब्ध होगा, क्योंकि कंपनी ने एंट्री-लेवल XT ट्रिम को बंद कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार कार को CNG-AMT ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है।
स्टाइलिंग में क्या बदलाव हुए हैं?
नई टियागो NRG में कई स्टाइलिंग अपडेट्स किए गए हैं, जिससे यह और भी आकर्षक दिखती है। इसमें
सम्बंधित ख़बरें
600KM रेंज के साथ आ रही Tata Sierra EV, इस तारीख को होगी लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
जुलाई में ऑटो बाजार में मचेगी धूम, Tata Sierra EV से Nissan Tekton तक, लॉन्च होंगी 5 दमदार कारें
सिर्फ 6.99 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago EV: बुकिंग शुरू, जानिए कैसे घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर
- नए डिजाइन का बम्पर
- मैट ब्लैक क्लैडिंग
- मोटी सिल्वर स्किड प्लेट (आगे और पीछे)
- ब्लैक रूफ और साइड क्लैडिंग
- 15-इंच के स्टील व्हील्स के नए कवर
केबिन में क्या नया मिलेगा?
2025 Tata Tiago NRG के केबिन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है।
- 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ)
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- रिवर्स कैमरा, ऑटो हेडलैंप और वाइपर
- ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम (सीटें, डैशबोर्ड और डोर पैड)
- नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो के साथ)
इंजन और CNG ऑप्शन
Tata Tiago NRG में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 84.8 bhp की पावर जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
- CNG वेरिएंट: यह इंजन CNG मोड में 71 bhp की पावर देता है और इसे भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है।
- CNG-AMT: यह इस मॉडल का नया विकल्प है, जिसे पिछले साल Tata Tiago CNG में पेश किया गया था।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रतिस्पर्धा
अपडेटेड Tata Tiago NRG का मुकाबला Maruti Suzuki Swift, Hyundai Grand i10 Nios और इसी सेगमेंट की अन्य कारों से होगा। दमदार फीचर्स और नए CNG-AMT ऑप्शन के साथ यह ग्राहकों को शानदार विकल्प देने के लिए तैयार है।
