Tata Tiago EV: शानदार माइलेज और जबरदस्त बचत वाली इलेक्ट्रिक कार
कार खरीदते हैं, तो कुछ लंबी यात्राओं के लिए। ऐसे में एक ऐसी कार जो कम खर्च में बेहतर माइलेज दे, सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Tiago EV के क्या है खास फीचर्स। (सौ. Tata)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आज के दौर में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहां एक किफायती और फीचर-रिच कार की तलाश हर किसी को होती है। कुछ लोग डेली ऑफिस जाने के लिए कार खरीदते हैं, तो कुछ लंबी यात्राओं के लिए। ऐसे में एक ऐसी कार जो कम खर्च में बेहतर माइलेज दे, सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
इलेक्ट्रिक कारें बनीं नई पसंद
इलेक्ट्रिक कारें आज के समय में एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुकी हैं क्योंकि इन्हें चलाने का खर्च पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में काफी कम होता है। इसी कड़ी में Tata Tiago EV एक जबरदस्त कार बनकर उभरी है, जो खासतौर पर ऑफिस जाने वालों के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी रनिंग कॉस्ट इतनी कम है कि मेट्रो का किराया भी महंगा लगने लगेगा।
Tata Tiago EV के फीचर्स और रेंज
- टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है।
- यह कार दो वेरिएंट्स में आती है।
- इसके बेस वेरिएंट में फुल चार्ज पर 250 किमी की रेंज मिलती है।
- टॉप वेरिएंट में यह रेंज 315 किमी तक जाती है, जिसमें 24kWh की बैटरी दी गई है।
- यदि आप इसे रोजाना 50 किलोमीटर और महीने में 1500 किलोमीटर चलाते हैं, तो महीने का खर्च मात्र 2,145 रुपये आएगा।
- साल भर में 20,000 किलोमीटर चलाने पर यह खर्च सिर्फ 28,000 रुपये होगा।
Tata Tiago EV बनाम पेट्रोल कार
अगर हम टाटा टियागो ईवी की तुलना इसके पेट्रोल मॉडल से करें, तो कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Budget 2026: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी होगी सस्ती? टैक्स कटौती और सब्सिडी पर टिकी सबकी नजर
Volvo कार इंडिया ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक मॉडल EX30, क्या कुछ होगा खास?
अब 15 साल बाद भी चलेंगे EV वाहन: सरकार के नए फैसले से मिलेगी बड़ी राहत
Kia ला रहा भारत की पहली लोकली-निर्मित 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, इस दिन होगा एलान
- पेट्रोल टियागो में 35 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और यह 18.42 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
- इसका मतलब है कि फुल टैंक पर यह लगभग 645 किमी चलती है।
- यदि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर मानी जाए, तो फुल टैंक भरने का खर्च 3,500 रुपये आएगा।
- 1 किलोमीटर चलाने का खर्च 5.42 रुपये होगा।
- अगर आप इसे हर महीने 1500 किलोमीटर चलाते हैं, तो फ्यूल पर 8,130 रुपये खर्च करने होंगे।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सालाना 80,000 रुपये की बचत!
इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि टाटा टियागो ईवी पेट्रोल कार के मुकाबले सालभर में लगभग 80,000 रुपये तक की बचत करा सकती है। यानी न सिर्फ रनिंग कॉस्ट कम है, बल्कि लंबे समय में यह कार आपकी जेब पर भी हल्की पड़ेगी। अगर आप ऑफिस जाने के लिए एक किफायती और लो मेंटेनेंस कार ढूंढ रहे हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
