

Tata Tiago EV Discount September 2026: आज के समस में आप पेट्रोल-डीजल कार के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं और कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सितंबर 2026 में Tata Tiago EV पर मिल रहा ऑफर आपके लिए खास होने वाला है। बता दें कि कंपनी के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे दिए जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन यह अधिकतम लाभ है और हर ग्राहक को इतनी ही छूट मिले यह जरूरी नहीं है।
सितंबर के ऑफर के बारे में जानकारी दें तो इसमें Smart 19 Medium Range, Pure Plus 19 Medium Range, Pure Plus 24 Long Range और Creative Plus 24 Long Range जैसे वेरिएंट शामिल बताए गए हैं। वहीं अलग-अलग मॉडल पर मिलने वाला लाभ अलग हो सकता है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि 1.45 लाख रुपये का पूरा फायदा जरूरी नहीं कि कैश डिस्काउंट के रूप में ही मिले। इसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी ऑफर या अन्य डीलर स्कीम शामिल हो सकती हैं। इसलिए बुकिंग से पहले ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
Tata Tiago EV को लेकर जैसा कि सभी को पता ही है कि यह भारतीयों के लिए की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है। वहीं सितंबर 2026 में इसके Smart 19 Medium Range वेरिएंट की कीमत करीब 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Creative Plus 24 Long Range की कीमत करीब 10.09 लाख रुपये तक जाती है। वहीं इसमें ऑफर मिलने के बाद चुनिंदा वेरिएंट की प्रभावी खरीद लागत कम हो सकती है जिससे बजट में EV तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह विकल्प और खास बन जाता है।
Tiago EV में अलग-अलग बैटरी पैक के विकल्प देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी वाले मॉडल शामिल हैं। इसके सात ही छोटी बैटरी वाला वेरिएंट मुख्य रूप से शहर में रोजाना आने-जाने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं ज्यादा ड्राइविंग करने वालों के लिए 24kWh वाला Long Range वेरिएंट बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
इसमें जनाने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि 1.45 लाख रुपये तक का फायदा अधिकतम ऑफर है। आपकी वास्तविक छूट शहर, वेरिएंट, डीलर और ग्राहक की पात्रता के आधार पर बदल सकती है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डीलर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज लाभ और अन्य सभी बेनिफिट्स की लिखित जानकारी जरूर लें। वहीं अगर आप रोजाना शहर में ड्राइव करते हैं और कम बजट में EV चाहते हैं तो सितंबर का यह ऑफर Tiago EV को एक फायदेमंद और खास विकल्प बना सकता है।