2025 में धूम मचाएंगी टाटा मोटर्स की 5 नई SUV, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होगी जबरदस्त एंट्री
ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Motors 2025 के अंत तक पांच दमदार SUV लॉन्च करने जा रही है, जो SUV पसंद करने वालों के लिए खुशी की बात होगी। इससे भविष्य में उन्हें कई और विकल्प मिलेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
SUV जल्द लॉन्च होने वाली है। (सौ. Freepik)
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए Tata Motors 2025 के अंत तक पांच दमदार SUV लॉन्च करने जा रही है। इनमें कुछ मॉडल्स इलेक्ट्रिक होंगे तो कुछ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाएंगे। टाटा की यह रणनीति SUV सेगमेंट में उसका वर्चस्व और भी बढ़ा सकती है।
1. टाटा हैरियर EV — दमदार रेंज और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस की गई Tata Harrier EV को 3 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 60 से 75 kWh की बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जो एक बार चार्ज करने पर 500+ किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा हैरियर जैसा होगा लेकिन इसमें ADAS और अन्य मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी जाएंगी।
2. टाटा हैरियर पेट्रोल — पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ
अब तक सिर्फ डीजल वेरिएंट में उपलब्ध रही Tata Harrier को पहली बार पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ उतारा जाएगा। इसमें 1.5-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग जुलाई से अगस्त 2025 के बीच हो सकती है। यह उन ग्राहकों के लिए आदर्श होगी जो डीजल से दूरी बनाना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
जुलाई में ऑटो बाजार में मचेगी धूम, Tata Sierra EV से Nissan Tekton तक, लॉन्च होंगी 5 दमदार कारें
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
World Environment Day: पृथ्वी को बचाने के लिए अपनाएं ये 6 इको-फ्रेंडली आदतें, पर्यावरण को होगा फायदा
3. टाटा सफारी पेट्रोल — स्टाइल, पावर और स्पेस का कॉम्बो
Tata Safari Petrol भी पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक देगी। इसमें भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। Harrier पेट्रोल के बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह बड़ी, पॉवरफुल और आरामदायक SUV चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प होगी।
4. टाटा सिएरा ICE — विरासत की नई परिभाषा
टाटा की क्लासिक SUV Sierra एक बार फिर वापसी कर रही है। इसे रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल के मेल के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। लॉन्च अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच संभव है।
मिलावटी पेट्रोल से हो सकती है बाइक की बर्बादी, इन आसान तरीकों से पहचानें असली और नकली पेट्रोल
5. टाटा सिएरा EV — स्टाइलिश और लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक SUV
Tata Sierra EV को भी Harrier EV जैसी बैटरी (60–75 kWh) के साथ पेश किया जाएगा, जो 500 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है। यह SUV कम मेंटेनेंस, हाइटेक फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ EV मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है।
