Tata Motors ने मचाया धमाल, 10,517 EV बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड, Nexon-Punch EV की जबरदस्त डिमांड
Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मई 2026 में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
टाटा मोटर्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Tata Motors Sales May 2026: Tata Motors ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मई 2026 में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 60,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी की थी। वहीं खास बात यह है कि अब टाटा की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने भी नया इतिहास रच दिया है और कंपनी ने अब तक का अपना सबसे बड़ा मासिक EV सेल्स रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है।
EV सेगमेंट में Tata का दबदबा
रिपोर्ट में सामने आया है कि मई 2026 में Tata Motors ने कुल 10,517 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थी जो पिछले साल इसी महीने बेची गई 5,685 यूनिट्स के मुकाबले 85 प्रतिशत ज्यादा है। इस आकड़े को देखकर बताया जा रहा है कि यह किसी भी कंपनी के इतिहास में एक महीने की सबसे ज्यादा EV बिक्री में से एक है। वहीं इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय Tata Nexon EV, Punch EV, Tiago EV और हाल ही में लॉन्च हुई Harrier EV को जाता है। देखा जा रहा है कि Punch EV और Tiago EV के अपडेटेड मॉडल्स को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिससे ब्रिकी में और भी तेजी आई है।
कुल बिक्री पहुंची 60 हजार के करीब
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल बिक्री 59,790 यूनिट्स तक जा चुकी है। वहीं यह आंकड़ा पिछले वर्ष मई में दर्ज 42,040 यूनिट्स की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा घरेलू बाजार में Tata Motors ने 59,090 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की जो पिछले साल 41,557 यूनिट्स था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी ने 700 यूनिट्स की बिक्री की जो सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से ज्यादा देखा गया। इस आकड़े को देखकर ऑटो इंडस्ट्री के जानकार मानते है कि यह आंकड़े सिर्फ डीलर डिस्पैच नहीं बल्कि मजबूत ग्राहक मांग को भी दर्शाते हैं। वहीं Vahan रजिस्ट्रेशन डेटा में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त को देखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 11 EV चार्जिंग स्टेशन तैयार, ई-वाहन चालकों को बड़ी राहत; प्रदूषण घटाने की दिशा में पहल
स्विट्जरलैंड ट्रिप से लौटने के 1 साल बाद आया 1.5 लाख रुपये का चालान, जानिए क्या हुआ भारतीय महिला के साथ
EV का क्रेज बढ़ा, फिर भी कंपनियां क्यों नहीं लगा रहीं पूरा दांव? चौंक जाएंगे भारत के ऑटो सेक्टर
Hero ला रही है ऐसी Splendor, जो चलेगी लगभग 100% एथेनॉल पर, जानें कब होगी लॉन्चट
ये भी पढ़े: स्विट्जरलैंड ट्रिप से लौटने के 1 साल बाद आया 1.5 लाख रुपये का चालान, जानिए क्या हुआ भारतीय महिला के साथ
नई Sierra और Avinya सीरीज से बढ़ेंगी उम्मीदें
Tata Motors की इस सफलता का कारण उसके लगातार अपडेट होती ICE और EV लाइनअप को बताया जा रहा है। वहीं कंपनी ने हाल ही में नई Sierra और अपडेटेड Tiago रेंज पेश की है जबकि EV पोर्टफोलियो में Punch EV, Nexon EV, Curvv EV और Harrier EV पहले से मौजूद हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में कंपनी इलेक्ट्रिक Sierra लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई, जिसमें दो बैटरी विकल्प आने की उम्मीद हो रही है। साथ ही Tata की प्रीमियम Avinya सीरीज का पहला मॉडल भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा।
