

Switzerland Traffic Laws: विदेश में यात्रा हर किसी के जीवन के लिए एक सुनहेरी याद होती है। जिसमें आप खूबसूरत जगहें, नई संस्कृति और रोमांच से भरे पल को अनुभव करते है। लेकिन वहीं अगर आपको उस देश के स्थानीय नियमों की जानकारी न हो तो यह यादगार सफर महंगा भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक भारतीय महिला पर्यटक के साथ जब उसने स्विट्जरलैंड की यात्रा लगभग एक साल पहले की थी और बाद में उसे करीब 1.5 लाख रुपये का ट्रैफिक चालान भरना पड़ गया।
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी में बताया जा रहा है कि महिला स्विट्जरलैंड घूमने गई थी और इस यात्रा के दौरान उनसे अनजाने में एक ट्रैफिक नियम तोड़ दिया। उस समय महिला को यह पता भी नहीं चला कि उससे कोई गलती हुई है और न ही मौके पर किसी तरह का जुर्माना उससे लिया गया था। लेकिन अब स्विट्जरलैंड के डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने नियम उल्लंघन को रिकॉर्ड कर लिया था। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने महिला के नाम पर चालान जारी किया और उसे उनके पते पर भेज दिया।
वहीं इस चालान में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह चालान तुरंत नहीं आया बल्कि महिला को यह नोटिस लगभग एक साल दिया गया था। वहीं पूरे एक साल बाद इतना बढ़ा 1.5 लाख रुपये का चालान देख कर महिला के होश उठ गए। लेकिन यह दिलचस्प रहा कि इस घटना से कई विकसित देशों में ट्रैफिक नियमों का रिकॉर्ड सालों तक सुरक्षित रखा जाता है और कार्रवाई में समय लगने के बावजूद जुर्माना लागू किया जा सकता है इसके बारे में पता चला।
स्विट्जरलैंड के बारे में बताए तो वह दुनिया के उन देशों में शामिल होता है जहां ट्रैफिक नियमों का बेहद सख्ती से पालन किया जाता है। जिसमें उनके देश में सड़कों पर लगे हाई-टेक कैमरे, सेंसर और डिजिटल निगरानी सिस्टम हर वाहन की गतिविधियों पर पूरी नजर रखते हैं। जिसमें स्पीड लिमिट पार करना, गलत पार्किंग करना या ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करना एक तरह के गंभीर अपराध है। इतना ही नहीं देखा तो यह भी गया है कि कई मामलों में जुर्माना इतना अधिक होता है कि लोगों को आर्थिक झटका भी लग जाता है।
विशेषज्ञों इस मामले को देखने के बाद करते है कि किसी भी देश की यात्रा से पहले वहां के ट्रैफिक नियमों और स्थानीय कानूनों की जानकारी लेना सुरक्षा के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा कई यूरोपीय देशों में नियमों को लेकर कोई ढील नहीं दी जाती और पर्यटकों पर भी स्थानीय नागरिकों की तरह ही कानून लागू होते हैं।