मिडिल क्लास की पहली पसंद बन रही Tata, फरवरी में 57% उछाल, बिक्री के आंकड़ों ने चौंकाया
Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल यूनिट ने फरवरी 2026 में बिक्री के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिन्होंने बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने नया रिकॉड बना दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata EV (Source. Tata)
Tata Motors Sales February 2026: महंगी कार का सपना देखने वाले मध्यम वर्ग के लिए बड़ी खबर है। देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल यूनिट ने फरवरी 2026 में बिक्री के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिन्होंने बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलाकर कुल 63,331 गाड़ियों की बिक्री की, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 46,811 यूनिट था। यानी साल-दर-साल आधार पर 57% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है।
घरेलू बाजार में दमदार प्रदर्शन
अगर सिर्फ भारतीय बाजार की बात करें, तो फरवरी 2026 में कंपनी ने 62,329 पैसेंजर वाहन बेचे। पिछले साल इसी महीने यह संख्या 46,435 यूनिट थी। इस तरह घरेलू बिक्री में 34% की ग्रोथ हुई और कुल 15,894 यूनिट की सीधी बढ़त दर्ज की गई। यह उछाल इस बात का संकेत है कि टाटा की गाड़ियां अब आम परिवारों की पसंद बनती जा रही हैं।
विदेशों में भी टाटा की रफ्तार तेज
केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी कंपनी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। फरवरी 2026 में 1,002 यूनिट का निर्यात हुआ, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 376 यूनिट था। ओवरसीज मार्केट में 167% की सालाना बढ़त यह दिखाती है कि टाटा की गाड़ियों को वैश्विक स्तर पर भी स्वीकार्यता मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने बढ़ाई रफ्तार
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ का बड़ा आधार बन चुका है। फरवरी 2026 में 8,385 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले यह संख्या 5,343 यूनिट थी। इस तरह EV बिक्री में 57% की तेजी दर्ज की गई। इससे साफ है कि भविष्य की मोबिलिटी में टाटा का EV पोर्टफोलियो अहम भूमिका निभा रहा है।
दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनी टाटा
जनवरी 2026 में कंपनी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (FY26) में Hyundai Motor India और Mahindra & Mahindra को पीछे छोड़ते हुए टाटा देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता बन गई। इस दौरान कंपनी ने Vahan पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक 1.89 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया। वहीं महिंद्रा 1.80 लाख और हुंडई 1.70 लाख यूनिट पर रही। कंपनी की इस सफलता में लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Nexon और नई लॉन्च हुई Sierra की मजबूत मांग का बड़ा योगदान रहा।
ये भी पढ़े: नई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
साल 2025 में कैसी रही स्थिति?
पूरे कैलेंडर वर्ष 2025 में टाटा 5.92 लाख यूनिट बिक्री के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता रही। महिंद्रा ने 6.07 लाख यूनिट बेचीं, जबकि Maruti Suzuki ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। टाटा की यह रफ्तार बताती है कि किफायती कीमत, मजबूत फीचर्स और EV पर फोकस के दम पर कंपनी अब मिडिल क्लास परिवारों के दिल में जगह बना रही है।
