Tata Harrier EV कल होगी लॉन्च, 500KM रेंज और दमदार फीचर्स के साथ Mahindra XUV.e9 को देगी टक्कर
ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स 3 जून को अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Harrier EV में है खास फीचर्स। (सौ. Tata)
भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स 3 जून को अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी अपनी प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन वर्जन पहली बार Auto Expo 2025 में पेश किया गया था और अब इसका बाजार में पदार्पण तय है।
दमदार बैटरी और AWD सिस्टम से लैस होगी Harrier EV
टाटा हैरियर EV की सबसे बड़ी खासियत इसका 75kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा। इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा, जो इसे हर तरह के रास्तों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा। “यह गाड़ी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी, जिससे कुछ ही मिनटों में चार्जिंग संभव होगी।”
प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
यह SUV टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन मेल होगी। इसमें मिलेगा एक बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करेगा। साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे एडवांस बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
फ्री सर्विस खत्म होते ही ‘Connected Car’ से ग्राहकों ने बनाया किनारा, ऑटो कंपनियों का बड़ा प्लान फेल?
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत में बड़ी कटौती, जानिए फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल
संभावित कीमत और उपलब्धता
हालांकि कंपनी ने कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹28 लाख से ₹32 लाख के बीच हो सकती है। डिलीवरी की शुरुआत जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से होने की संभावना है। यह SUV टाटा की चुनिंदा EV डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।
सीधा मुकाबला Mahindra XUV.e9 से
हैरियर EV का सीधा मुकाबला महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV XUV.e9 से होगा। दोनों कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह प्रतिस्पर्धा भारतीय ग्राहकों को अधिक विकल्प और बेहतर तकनीक उपलब्ध कराएगी।
