Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tata Cars : टाटा कार ने जेब पर मारा पंच, इन 8 मॉडल्स की कार हुई महंगी

गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर कंपनी की टाटा नेक्सॉन, टाटा हैरियर, टाटा पंच, टाटा कर्व, टाटा सफारी, टाटा टिगोर, टाटा टियागो, टाटा अल्ट्रोज जैसे मॉडल्स पर पड़ने वाला है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 19, 2025 | 12:26 PM

Tata Motors की कार के कई फायदें। (सौ. tata)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : अगर आप आने वाले कुछ दिनों में टाटा मोटर्स की कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बुरी खबर साबित हो सकती है। टाटा मोटर्स कंपनी ने अपनी कमर्शियल व्हीकल्स के बाद अब पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में भी बढ़त का ऐलान किया है। अगर आप पुराने सस्ती कीमत में टाटा कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास सिर्फ 13 दिनों का समय बाकी रह गया है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स अपनी कार की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। ना सिर्फ पेट्रोल और सीएनजी बल्कि टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार वर्जन में आने वाली कारों की कीमतें भी 1 अप्रैल से महंगी होने वाली है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक उन कारों के नामों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, जिनकी कीमतों में बढ़त की जाने वाली है। आपको याद दिलवा दें कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने जनवरी के महीने में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़त की थी।

आखिर क्यों महंगी हो रही टाटा कार

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर कंपनी की टाटा नेक्सॉन, टाटा हैरियर, टाटा पंच, टाटा कर्व, टाटा सफारी, टाटा टिगोर, टाटा टियागो, टाटा अल्ट्रोज जैसे मॉडल्स पर पड़ने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल का डर बढ़ा, EV की डिमांड में धमाका, मिलेगे सस्ता विकल्प या आने वाला बड़ा बदलाव?

Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने के दाम स्थिर और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें बाजार का हाल

1.60 करोड़ में आई नई Range Rover, अब भारत में ही होगी असेंबल, जानें क्या मिलेगा फायदा?

Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें आपके UPI पर क्या पड़ेगा असर

इतना ही नहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में जितनी भी इलेक्ट्रिक कारें हैं, वो सभी भी महंगी होने जा रही है। याद दिला दें कि पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से पहले कंपनी इस बात का संकेत दे चुकी है कि कमर्शियल वाहनों के दाम भी अप्रैल के महीने से बढ़ने वाले हैं। टाटा मोटर्स ने कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

मारुति सुजुकी के भी बार बार बढ़ रहे है दाम

जनवरी के महीने में मारुति सुजुकी ने गाड़ियों की कीमतों में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के बाद फरवरी में एक बार फिर कीमतें बढ़ाई थी और अब एक बार फिर कंपनी 1 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। न सिर्फ टाटा और मारुति सुजुकी बल्कि किआ ने भी अप्रैल से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है।

Tata car price hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 12:26 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Business News
  • Tata Motors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.