जबरदस्त डिमांड ने बढ़ाई उम्मीदें, टाटा जल्द लॉन्च करेगी सस्ती AWD वैरिएंट, जानें वजह और पूरी डिटेल
AWD Electric Car India: टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev को लॉन्च के बाद से ही बड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन कंपनी को सबसे ज़्यादा हैरान किया है इसके AWD वेरिएंट की डिमांड ने।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Harrier EV AWD में क्या है खास। (सौ. Tata)
Tata Harrier EV AWD: टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev को लॉन्च के बाद से ही बड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन कंपनी को सबसे ज़्यादा हैरान किया है इसके AWD (All-Wheel Drive) वेरिएंट की डिमांड ने। उम्मीद से कहीं तेज़ बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा अब कम कीमत वाले नए AWD वेरिएंट पेश करने की तैयारी में है। उद्देश्य साफ है अधिक से अधिक ग्राहकों को यह प्रीमियम, पावरफुल और ऑल-टेरेन इलेक्ट्रिक SUV और बेहतर कीमत पर उपलब्ध कराना।
AWD के बढ़ते क्रेज ने बदली कंपनी की रणनीति
टाटा मोटर्स पहले Hexa में 4WD सिस्टम देती थी, लेकिन 2020 में बॉडी-ऑन-फ्रेम मॉडल बंद होने के बाद यह ऑप्शन खत्म हो गया था। अब पहली बार Harrier.ev के साथ कंपनी ने अपनी लाइन-अप में e-AWD तकनीक वापस लाई है। यह SUV खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है जो
- ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं
- पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में ड्राइव करते हैं
- गीली या फिसलन भरी सड़कों पर बेहतर ट्रैक्शन चाहते हैं
- यही वजह है कि AWD सेगमेंट में Harrier.ev का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
30% ग्राहकों ने चुना AWD वेरिएंट उम्मीद से 10% ज़्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने खुलासा किया कि Harrier.ev खरीदने वाले करीब 30% ग्राहकों ने AWD कॉन्फ़िगरेशन को चुना है। यह आंकड़ा कंपनी की उम्मीदों से 10% अधिक है, जिसे देखते हुए टाटा अब कम दाम वाले नए AWD वेरिएंट तैयार कर रही है ताकि अधिक ग्राहक इस फीचर का लाभ उठा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
ताकतवर मोटर सेटअप: 390 hp की पावर और 504 Nm टॉर्क
टाटा Harrier.ev AWD में आगे इंडक्शन मोटर और पीछे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर का सेटअप है। इसमें पावर डिलीवरी का मुख्य स्रोत रियर मोटर है।
- फ्रंट मोटर: 116 kW (156 hp) / 164 Nm
- रियर मोटर: 175 kW (235 hp) / 304 Nm
- बूस्ट मोड में रियर मोटर: टॉर्क 340 Nm तक बढ़ जाता है
कुल मिलाकर यह सेटअप 291 kW (390 hp) पावर और 504 Nm टॉर्क देता है, जो इस SUV को सेगमेंट में सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मॉडलों में शामिल करता है।
कीमत और रेंज: टॉप वेरिएंट में 622 किमी तक की ड्राइविंग
फिलहाल Harrier.ev AWD केवल टॉप-एंड Empowered Trim में उपलब्ध है। इसमें 75 kWh का एक्सटेंडेड-रेंज LFP बैटरी पैक मिलता है।
- रेंज: 622 किमी (ARAI-claimed)
- कीमत: 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
अब उम्मीद है कि टाटा जल्द ही कम कीमत वाले AWD वेरिएंट लॉन्च करेगी, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV और ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ सकेगी।
