-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Shock Or Relief For Those On A Tight Budget New Prices For The Tvs Radeon Have Been Released
कम बजट वालों के लिए झटका या राहत? TVS Radeon की नई कीमतें हुईं जारी
- Written By: सिमरन सिंह
Bike Price Hike: TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon की कीमतों में हल्का सा इजाफा किया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ोतरी को बेहद सीमित रखा है।

TVS Radeon (Source. TVS)
TVS Radeon Price Increase: देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon की कीमतों में हल्का सा इजाफा किया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स के दाम ₹300 बढ़ाए हैं। जहां एक ओर कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई के चलते कई ऑटो कंपनियां भारी कीमत बढ़ोतरी कर रही हैं, वहीं TVS ने इस बढ़ोतरी को बेहद सीमित रखा है, ताकि मिडिल और लोअर मिडिल क्लास खरीदारों की जेब पर ज्यादा असर न पड़े।
नई कीमतें क्या हो गई हैं?
कीमत बढ़ने के बाद अब TVS Radeon की एक्स-शोरूम कीमत ₹55,400 से शुरू होकर ₹78,200 तक पहुंच गई है। इससे पहले यह बाइक ₹55,100 से ₹77,900 के बीच उपलब्ध थी। कंपनी को भरोसा है कि सिर्फ ₹300 की यह मामूली बढ़ोतरी ग्राहकों के खरीदने के फैसले को नहीं बदलेगी, क्योंकि Radeon आज भी अपने सेगमेंट की सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक्स में गिनी जाती है।
वेरिएंट के हिसाब से नई कीमतें
अगर अलग-अलग वेरिएंट्स की बात करें, तो सबसे सस्ता ‘ऑल ब्लैक एडिशन’ अब ₹55,400 में मिलेगा। वहीं ‘बेस एडिशन’ की नई कीमत ₹61,900 तय की गई है। डिजिटल फीचर्स पसंद करने वालों के लिए ‘डिजी ड्रम’ वेरिएंट अब ₹74,500 में उपलब्ध है। इसके अलावा, टॉप मॉडल ‘डिजी डिस्क’ वेरिएंट की कीमत ₹78,200 (एक्स-शोरूम) हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
फीचर्स और माइलेज में अब भी दम
TVS Radeon अपने मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है। इसमें 110cc का भरोसेमंद इंजन मिलता है, जो अच्छा माइलेज देने में सक्षम है। लंबी और कंफर्टेबल सीट, क्रोम फिनिश, डिजिटल कंसोल और मजबूत सस्पेंशन इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाते हैं। कम खर्च में टिकाऊ बाइक चाहने वालों के लिए यह आज भी एक स्मार्ट विकल्प है।
ये भी पढ़े: 2026 में कार खरीदने का प्लान है? नई-नई गाड़ियां और बड़े अपडेट मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी
बाजार में किनसे है मुकाबला?
कीमत बढ़ने के बावजूद TVS Radeon का मुकाबला Bajaj Platina, Hero HF Deluxe और Honda की कम्यूटर बाइक्स से बना रहेगा। खास बात यह है कि कंपनी ने सभी वेरिएंट्स पर समान ₹300 की बढ़ोतरी की है, जिससे किसी एक मॉडल पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा। बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए TVS का यह कदम काफी संतुलित माना जा रहा है।
Shock or relief for those on a tight budget new prices for the tvs radeon have been released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 24, 2026 | 08:22 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














