ड्राइविंग के दौरान कार में आती है झपकी? हादसे से बचने के लिए अपनाए ये तरीके
नींद से बचने के तरीके जानने से पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि ड्राइव करते वक्त आपको नींद आती क्यों है? कई बार सुबह जल्दी बाहर जाना होता है। लेकिन आप देर रात तक सो नहीं पाते है या किसी वजह से जागे रहते है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सड़क पर व्हीकल चलाते वक्त चारों दिशाओं और आस-पास चल रहे वाहन और लोगों पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वैसे तो ड्राइव करते वक्त लोग इन चीजों का ध्यान रखते हैं लेकिन कई बार ड्राइविंग करते वक्त नींद आने लगती है। जिसकी वजह से कोई हादसा भी हो सकता है। ऐसे में कार चलाते वक्त नींद आने से बचने के उपायों पर ध्यान देते हैं। इससे किसी भी हादसे के होने की संभावना कम हो जाएगी।
नींद से बचने के तरीके जानने से पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि ड्राइव करते वक्त आपको नींद आती क्यों है? कई बार सुबह जल्दी बाहर जाना होता है। लेकिन आप देर रात तक सो नहीं पाते है या किसी वजह से जागे रहते है। इससे बाद में सुबह नींद आएगी। ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए कि अगर सुबह ड्राइव करना है तो रात को समय से सोकर नींद पूरी कर ली जाए। कभी भी लंबी राइड पर जाने से पहले नींद पूरी कर लेनी चाहिए।
कार चलाते टाइम नींद से बचे
अगर आपको ड्राइव करते वक्त नींद आ ही गई है तो खुद को जगाने और होश में रखने के लिए सबसे पहले- आप किसी सुरक्षित जगह पर कार रोक सकते हैं। इसके बाद कार से निकलकर थोड़ा वॉक कर सकते हैं या पानी से आंखे-मुंह धो सकते हैं। इससे रिफ्रेशिंग लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: पहाड़ की छाती चीरकर बना ईरान का परमाणु बेस, क्या अमेरिकी बस्टर बमों में है इसे तबाह करने का दम?
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
दिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
जब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
लाइट फूड का सहारा लें
कुछ लोगों को ज्यादा खाना खाने के बाद नींद आती है। ऐसे में ड्राइविंग करनी पड़ जाए तो इससे समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए अगर आपको ड्राइव करना है, लेकिन भूख लगी है तो एक साथ ज्यादा न खाएं। अपने साथ कार में स्नैक्स रख सकते हैं। जिसे भूख लगने पर थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। इससे नींद भी नहीं आएगी और ड्राइविंग पर भी ध्यान बना रहेगा।
कार में खाते-पीते रहे
लंबी ड्राइव के वक्त अक्सर लोगों को नींद आने लगती है। इससे बचने के लिए कार में स्नैक्स और चाय-कॉफी रख सकते हैं। गाड़ी में स्नैक्स और चाय-कॉफी पीते रहने से आपका दिमाग फ्रेश रहता है और आपको नींद से दूर रखने में मदद करता है। इससे सफर का मजा भी बढ़ जाएगा।
कार में चलाएं गानें
कार में धीमी आवाज में गाने चलाकर ड्राइव करना नींद से बचने का एक अच्छा सॉल्यूशन है। गाने सुनने और गुनगुनाने से नींद आने के चांस कम रहते हैं। गानें चलाने के ये मतलब नहीं है कि तेज आवाज में या फुल वॉल्यूम करके कार ड्राइव की जाए। अगर आपने ऐसा किया तो आपको आस-पास चलने वाले वाहनों के हॉर्न या कोई भी आवाज सुनाई नहीं देगी। जिसकी वजह से कोई दुर्घटना होने के चांस रहते हैं।
अगर यहां बताए गए उपाय भी आपकी ड्राइविंग के वक्त नींद आने की परेशानी दूर नहीं करते हैं तो आपको कुछ देर के लिए कार को खड़े करके रूक जाना चाहिए। इसके अलावा आप अपने किसी साथी को कार चलाने के लिए कह सकते हैं। इससे आराम भी मिल जाएगा और हादसा होने के मौके भी कम होंगे।
