Royal Enfield लेकर आ रही है इलेक्ट्रिक हिमालयन, 2026 में हो सकती है लॉन्च — जानिए फीचर्स और डिटेल्स
रॉयल एनफील्ड अपनी बहुप्रतीक्षित Electric Himalayan बाइक का टीज़र जारी कर दिया है। इससे पहले इस इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक को 2023 और 2024 के EICMA शो में देखा गया था।
- Written By: सिमरन सिंह
Electric Himalayan में क्या है खास। (सौ. Royal)
रॉयल एनफील्ड ने पहली बार अपनी बहुप्रतीक्षित Electric Himalayan बाइक का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। इससे पहले इस इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक को 2023 और 2024 के EICMA शो में देखा गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसके लॉन्च की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। इसके साथ ही हिमालयन 750 का भी एक टीज़र सामने आया है, जिसे लद्दाख के खारदुंगला दर्रे (18,380 फीट) पर टेस्ट किया गया है।
दमदार डिजाइन और रग्ड लुक
यह इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से रॉयल एनफील्ड की Himalayan 450 के डिजाइन से प्रेरित है। इसमें राउंड एलईडी हेडलैंप, लंबी विंडस्क्रीन, सिंगल-पीस सीट और वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें खास टायर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह रफ और टफ रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकेगी।
Out with the team in the Himalayas doing what we love the most!#Testing #HimalayanTesting #RoyalEnfieldHimalayan #RoyalEnfield #RidePure #PureMotorcycling pic.twitter.com/c1zKz6hrdo — Royal Enfield (@royalenfield) June 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
बैटरी और मोटर की तकनीक
अब तक कंपनी ने बैटरी और मोटर की स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीज़र से साफ है कि बैटरी को बाइक के फ्रेम का ही हिस्सा बनाया गया है। इससे बाइक को बेहतर मजबूती और बैलेंस मिलता है। यह इलेक्ट्रिक हिमालयन भविष्य की इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक्स का आधार बन सकती है।
भारत की पहली 5-स्टार सेडान बनी नई Maruti Suzuki Dzire, जानें वेरिएंट्स, फीचर्स और माइलेज
फ्रेम, सस्पेंशन और टेक्नोलॉजी
बाइक के बॉडी पैनल फ्लैक्स फाइबर कंपोजिट से बने हैं, जो इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ मजबूत भी हैं। इसमें इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाने की उम्मीद है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी और फीचर्स
Electric Himalayan में TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स और कनेक्टेड नेविगेशन सिस्टम मिल सकता है, जो Royal Enfield के Tripper Navigation से प्रेरित होगा। उम्मीद है कि इस बाइक की कीमत ₹7 से ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका प्रोडक्शन वर्जन वर्ष 2026 के अंत तक भारतीय बाज़ार में पेश किया जा सकता है।
