पेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। इस नई बाइक का नाम Flying Flea C6 रखा गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर शहर में चलाने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Flying Flea C6 (Source. Royal)
Flying Flea C6 Features: भारतीय बाइक मार्केट में बड़ा बदलाव करते हुए Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। इस नई बाइक का नाम Flying Flea C6 रखा गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर शहर में चलाने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है, लेकिन Battery-as-a-Service प्लान के साथ इसे सिर्फ ₹1.99 लाख में खरीदा जा सकता है। बुकिंग 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी मई 2026 से मिलने लगेगी।
हल्की और दमदार शहर के लिए परफेक्ट
Flying Flea C6 एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसका फ्रेम एल्युमीनियम का है और वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है। यही वजह है कि यह अब तक की सबसे हल्की Royal Enfield बाइक बन गई है। हल्का वजन इसे ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद आसान बनाता है।
डिजाइन में रेट्रो और मॉडर्न का तड़का
इस बाइक का लुक काफी आकर्षक है। इसमें क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
- गोल LED हेडलाइट
- हैंडलबार पर इंडिकेटर
- राउंड मिरर
- टैंक जैसा स्लिम बैटरी कवर
सस्पेंशन के लिए आगे girder-style फोर्क और पीछे monoshock सेटअप दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 260mm और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 19-इंच के अलॉय व्हील्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। यह बाइक Storm Black और Flea Green जैसे रंगों में उपलब्ध होगी।
दमदार परफॉर्मेंस, शानदार स्पीड
इस इलेक्ट्रिक बाइक में permanent magnet synchronous मोटर दी गई है, जो 15.4 kW (करीब 20.6 bhp) की पावर और 60 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
- 0 से 60 किमी/घंटा सिर्फ 3.7 सेकंड में
- टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा
इसमें 3.91 kWh की lithium-ion बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 154 किमी तक की रेंज देती है।
ये भी पढ़े: Tata Motors का ग्लोबल प्लान तैयार, अब दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स
Flying Flea C6 को घर के सामान्य सॉकेट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसका ऑनबोर्ड चार्जर बैटरी को 20% से 80% तक सिर्फ 65 मिनट में चार्ज कर देता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें:
- 3.5-इंच TFT टचस्क्रीन
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल
राइडिंग के लिए City, Rain, Highway, Sport और Custom जैसे 5 मोड दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS (लीन-सेंसिटिव), ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
क्यों खास है यह बाइक?
यह बाइक उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और एक स्टाइलिश, किफायती और एडवांस इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं।
