Royal Enfield की जबरदस्त वापसी: इलेक्ट्रिक से लेकर 750cc सेगमेंट तक

Royal Enfield की नई बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी आने वाले महीनों में एक के बाद एक कई दमदार मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर चुकी है।
Royal Enfield की जबरदस्त वापसी: इलेक्ट्रिक से लेकर 750cc सेगमेंट तक
Royal Enfield को लेकर बड़ा अपडेट। (सौ. Royal)
Published on
Updated on

Royal Enfield: अगर आप लंबे समय से रॉयल एनफील्ड की किसी नई बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी आने वाले महीनों में एक के बाद एक कई दमदार मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी कुछ पुरानी बाइक्स को अपडेट किया है, और अब उसका पूरा फोकस नई लॉन्चिंग पर है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द

कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। यह बाइक पूरी तरह बैटरी से संचालित होगी। इसके अलावा एक स्क्रैम्बलर स्टाइल ई-बाइक और इलेक्ट्रिक हिमालयन मॉडल भी प्लान में हैं। यही नहीं, कंपनी एक 750cc एडवेंचर हिमालयन बाइक को लाने पर भी विचार कर रही है, जो ऑफ-रोडिंग के दीवानों को खूब भाएगी।

Guerilla 450 का कैफे रेसर वर्जन भी आएगा

रॉयल एनफील्ड की बहुचर्चित Guerilla 450 बाइक का कैफे रेसर वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। इसे 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है और यह बाइक सीधे Thruxton 400 को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा Meteor 350 और Bullet 350 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स में कुछ हल्के डिजाइन बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि इनके इंजन में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

बुलेट 650 ट्विन और R प्लेटफॉर्म की तैयारी

कंपनी अब 650cc सेगमेंट में Bullet 650 Twin लाने की योजना पर भी काम कर रही है। इस नाम का ट्रेडमार्क पहले ही फाइल हो चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि इस बाइक की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। यह बाइक Classic 650 से कुछ कम कीमत में आ सकती है।

साथ ही रॉयल एनफील्ड 750cc इंजन वाली नई बाइक पर भी काम कर रही है, जो R प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस नई जेनरेशन बाइक को 2025-26 तक बाजार में उतारा जा सकता है।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने से पहले आपको कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी पसंद और जरूरत दोनों पूरी हो सकें। सबसे पहले यह तय करें कि आप बाइक का इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रहे हैं—डेली कम्यूट, लॉन्ग टूरिंग या ऑफ-रोडिंग। इसके बाद अपने बजट के अनुसार मॉडल चुनें जैसे कि क्लासिक 350, मेटियोर 350, हिमालयन या इंटरसेप्टर 650।

बाइक की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कॉस्ट भी जांचें, साथ ही यह भी देखें कि आपके शहर में अधिकृत सर्विस सेंटर मौजूद है या नहीं। टेस्ट राइड लेना न भूलें, ताकि आप बाइक के वजन, कम्फर्ट और कंट्रोल को अच्छे से महसूस कर सकें। अगर आप EMI पर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी द्वारा दिए जा रहे फाइनेंस विकल्पों की तुलना जरूर करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com