Royal Enfield Continental GT 750: नए 743cc इंजन और रेसिंग लुक के साथ आई कंपनी की सबसे दमदार बाइक

Continental GT 750: Royal Enfield Continental GT 750 EICMA 2026 में दिख गई है। इसकी खास बात यह है कि बाइक दो अलग-अलग डिजाइन और राइडिंग पोजिशन वाले वर्जन में दिखाई गई है।
Royal Enfield Continental GT 750 powerful motorcycle new 743cc engine
Royal Enfield Continental GT 750 को लोगों के सामने लाया गया।Source. Royal
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Royal Enfield Continental GT 750 को EICMA 2026 में पेश कर दिया गया है।

  • Continental GT 750 को फेयर्ड और नॉन-फेयर्ड वर्जन में पेश किया गया है।

  • अभी भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

Royal Enfield Continental GT 750: Royal Enfield Continental GT 750 को EICMA 2026 में पेश कर दिया गया है। कंपनी की इस नई कैफे रेसर बाइक में 743cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो Himalayan 750 में भी इस्तेमाल हुआ है। लेकिन Continental GT 750 को अलग ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है। जिसकी खास बात यह है कि बाइक दो अलग-अलग डिजाइन और राइडिंग पोजिशन वाले वर्जन में दिखाई गई है। साथ ही Royal Enfield ने इसे अपनी अब तक की सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस देने वाली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल बताया है।

दो वर्जन में मिलेगी नई Continental GT 750

नई Continental GT 750 को फेयर्ड और नॉन-फेयर्ड वर्जन में पेश किया गया है। फेयर्ड मॉडल में फ्रंट पर नया फेयरिंग सेटअप दिया गया है। इसके साथ क्लिप-ऑन हैंडलबार और साइड में रेसिंग नंबर प्लेट मिलती है। इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है और राइडर को आगे झुककर बैठने वाली पोजिशन मिलती है।

दूसरी ओर नॉन-फेयर्ड वर्जन का लुक मौजूदा Continental GT 650 जैसा रखा गया है। इसमें पारंपरिक साइड बॉडी पैनल मिलते हैं। इसके क्लिप-ऑन हैंडलबार की पोजिशन थोड़ी ऊंची है जिससे राइडिंग स्टांस अपेक्षाकृत आरामदायक हो सकता है। वहीं बाइक को Red Line, TT Blue और Master Clean कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

743cc इंजन, लेकिन Himalayan 750 से अलग सेटअप

Continental GT 750 में 743cc का एयर-ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह वही इंजन प्लेटफॉर्म है जो Himalayan 750 में मिलता है। लेकिन कैफे रेसर के हिसाब से इसकी ट्यूनिंग अलग रखी गई है। इसमें दो अलग थ्रॉटल बॉडी और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। Himalayan 750 के मुकाबले इसका सेटअप ज्यादा पारंपरिक रखा गया है।

इसमें ध्यान देने वाली बात है कि Royal Enfield ने अभी के लिए Continental GT 750 के लिए पावर और टॉर्क के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसलिए इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस का आकलन इन आंकड़ों के सामने आने के बाद ही किया जा सकेगा।

Royal Enfield Continental GT 750 powerful motorcycle new 743cc engine
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? ये 4 Strong Hybrid SUV देती हैं 29kmpl तक का माइलेज

स्पोक और अलॉय व्हील का विकल्प

बाइक में 18-इंच के व्हील मिलते हैं। स्पोक व्हील वाले वर्जन में ट्यूब टायर दिए गए हैं जबकि अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसमें आगे ड्यूल डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है। पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और आगे टेलिस्कोपिक फोर्क मिलते हैं। लेकिन अभी कंपनी ने Continental GT 750 की कीमत और भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसकी बिक्री और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के बारे में जानने के लिए ग्राहकों को इंतजार करना होगा।