

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: सर्दियों के मौसम में ड्राइविंग सेफ्टी और गाड़ी की स्टेबिलिटी के लिए सही व्हील रिम का चुनाव करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब बात अलॉय व्हील्स (एल्युमिनियम रिम्स) और स्टील रिम्स की हो, तो सही विकल्प चुनना आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।
अलॉय व्हील्स (एल्युमिनियम रिम्स)
यदि आप स्टाइल और हल्के वजन को प्राथमिकता देते हैं, तो विंटर-प्रूफ अलॉय व्हील्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वहीं, अगर आप सुरक्षा और टिकाऊपन को तरजीह देते हैं, तो स्टील रिम्स सबसे बेहतर हैं।