एक बार फिर Royal Enfield ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ ही समय में हजारों बाइक की हुई बिक्री
सितंबर 2024 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 33,065 यूनिट्स बिक्री हुई है, जबकि अगस्त महीने में इसके 28,450 यूनिट्स बेचे गए हैं। आंकड़े को साफ तौर पर देखा जाए तो क्लासिक 350 का लोगों में क्रश बढ़ता ही जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
royal enfield की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। (सौ. Royal)
नवभारत डिजिटल डेस्क. भारत में रॉयल एनफील्ड बाइक्स काफी पॉपुलर हैं और सभी लोग इसे पसंद करते हैं। सिर्फ बुलेट ही नहीं, कंपनी ने कई तरह की बाइक्स को और भी निकाला है, जो लोगों की पसंदीदा बनी हैं। ऐसे में सितंबर 2024 की सेल के रिपोर्ट को देखा जाए, तो क्लासिक 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक बनी है।
सितंबर 2024 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 33,065 यूनिट्स बिक्री हुई है, जबकि अगस्त महीने में इसके 28,450 यूनिट्स बेचे गए हैं। आंकड़े को साफ तौर पर देखा जाए तो क्लासिक 350 का लोगों में क्रश बढ़ता ही जा रहा है।
रॉयल एनफील्ड में क्या हैं फीचर्स
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बात करें तो उसमें 350cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। इसी के साथ इंजन में 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर दी जाती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इस बाइक में 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी भी दी जाती है, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत के हिसाब से सही है और उसकी कीमत 1 लाख 99 हजार रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट की बात करें तो वह 2 लाख 30 हजार रुपए में आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
NCERT की बड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई किताबें हो सकती हैं फर्जी, छात्रों को किया सतर्क
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़े: इस तरह के फोन होते हैं ज्यादा गर्म, खरीदने से पहले रखे ध्यान
नए कलर वेरिएंट किए गए लॉन्च
इस समय की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस पॉपुलर बाइक में कई अलग-अलग ऑप्शंस भी निकाल दिए हैं। ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी ने क्लासिक 350 के 5 नए वेरिएंट्स को अब 7 बना दिया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के अंदर आपको हेरिटेज वेरिएंट में मद्रास रेड और जोधपुर ब्लू, हेरिटेज प्रीमियम में मेडालियन ब्रॉन्ज, सिग्नल्स में कमांडो सैंड, डार्क में गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक में बाइक का क्रोम वेरिएंट में एमेराल्ड कलर स्कीम को लाया गया है।
