Hero Destini 110 Classic Edition नए रंग-रूप में लॉन्च, 56.2 kmpl माइलेज के साथ कीमत ₹76,400

110cc Family Scooter: Hero MotoCorp ने अपनी Destini 110 का नया Classic Edition पेश कर दिया है। इसमें डुअल-टोन कलर, खास बॉडी ग्राफिक्स और 3D Classic Edition बैज जैसे बदलाव किए गए हैं।
Hero Destini 110 Classic Edition launched priced at ₹76,400 56.2 kmpl
Hero Destini 110 Classic Edition को लॉन्च किया गया है।Source. Hero
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Hero MotoCorp ने अपनी Destini 110 का नया Classic Edition लॉन्च किया है।

  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹76,400 रखी गई है।

  • स्कूटर पर 3D Classic Edition एंबेलम और ब्रांडेड रिम टेप भी मिलता है।

Hero Destini 110 Classic Edition: फैमिली स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए Hero MotoCorp ने अपनी Destini 110 का नया Classic Edition पेश कर दिया है। वहीं इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने स्कूटर के डिजाइन को नया रेट्रो टच दिया है। इसमें डुअल-टोन कलर, खास बॉडी ग्राफिक्स और 3D Classic Edition बैज जैसे बदलाव किए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹76,400 रखी गई है। लेकिन डिजाइन में बदलाव के अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले फीचर्स और माइलेज पर भी फोकस बरकरार रखा गया है।

दो नए डुअल-टोन कलर में आएगा स्कूटर

Hero Destini 110 Classic Edition के बारे में बताए तो इसमें दो नए कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगा। जिसमें पहला मैट गोल्डफिश और लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे है। वहीं ब्राउन इनर पैनल मिलता है। साथ ही दूसरे विकल्प में मैट एरीज ब्राउन के साथ ब्लैक इनर पैनल दिया गया है।

इसके अलावा फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स, कलर्ड मिरर, मैचिंग सीट और इनर पैनल दिए गए हैं। वहीं स्कूटर पर 3D Classic Edition एंबेलम और ब्रांडेड रिम टेप भी मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने इसके लुक को सामान्य Destini 110 से अलग दिखाने की कोशिश की है।

785mm की लंबी सीट और 19 लीटर स्टोरेज

फीचर्स की बात करें तो इसमें 785mm लंबी सीट दी गई है जिसे कंपनी इस सेगमेंट में सबसे लंबी बताती है। साथ ही 12-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स तथा 100/80-12 का चौड़ा रियर टायर मिलता है। वहीं सामान रखने के लिए स्कूटर में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट स्टोरेज कंपार्टमेंट में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा और बूट लैंप भी मिलता है। डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, अलॉय व्हील और क्रोम डिटेलिंग इसके दूसरे प्रमुख फीचर्स हैं।

Hero Destini 110 Classic Edition launched priced at ₹76,400 56.2 kmpl
Uber कैब में रिकॉर्ड हो सकती है आपकी यात्रा, जानिए कौन देख पाएगा वीडियो और कैसे काम करेगा फीचर

110cc इंजन के साथ मिलेगा 56.2 kmpl माइलेज

Hero Destini 110 Classic Edition में 110cc इंजन दिया गया है। इसमें कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद और दोबारा जरूरत पड़ने पर चालू करने में मदद करती है। इससे ईंधन बचाने में सहायता मिल सकती है।

कंपनी ने इसके बारे में बताया है कि स्कूटर का ARAI-क्लेम्ड माइलेज 56.2 kmpl है। लेकिन वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, सड़क और राइडिंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकता है। लाइटिंग के लिए LED टेल लैंप और पोजीशन लैंप दिए गए हैं। ऐसे में नया Classic Edition उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है जिन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक स्कूटर के साथ थोड़ा अलग रेट्रो लुक भी चाहिए। जो ग्राहकों को ₹76,400 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिल जाएगा।